विदेशी भी है यहां की गजक के दीवाने, सर्दीयों में बढ़ जाती है इस मिठाई की डिमांड

सर्दी का मौसम हो और गजक का स्वाद न लिया तो सब बेकार है। शहर में बनने वाली गजक का स्वाद देश के विभिन्न शहरों में लोग चखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2016, 3:42 PM IST
morena ki gazak
morena ki gazak
ग्वालियर। सर्दी का मौसम हो और गजक का स्वाद न लिया तो सब बेकार है। शहर में बनने वाली गजक का स्वाद देश के विभिन्न शहरों में लोग चखेंगे। बीते दो दिन से बढ़ी सर्दी के कारण गजक की शहर में तो डिमांड बढ़ ही गई बल्कि अन्य शहरों में भी गजक की सप्लाई शुरू हो गई है।



दिल्ली और मुंबई में भी सप्लाई
शहर के साथ अंचल में मुरैना में बनी गजक के स्वाद का डंका सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। शहर से देश के दिल्ली, पानीपत, गुडग़ांव, मुंबई, अमृतसर, चंडीगढ़, देहरादून आदि शहरों में सप्लाई की जाती है। गत वर्ष सर्दी कम पडऩे के कारण गजक का व्यवसाय थोड़ा फीका रहा था। इस बार गजक विक्रेता अधिक सर्दी पडऩे का अंदाजा लगा रहे हैं। गजक के व्यवसाय से जुड़े मोहन शर्मा कहते हैं कि शहर में उनके यहां से सर्दियों में प्रतिदिन जहां 100 किलो तक की बिक्री हो जाती है जबकि वे अन्य शहरों में 200 किलो तक भेज देते हैं।


विदेशी पर्यटक भी लेते हैं स्वाद
वैसे तो गजक कई प्रकार से और कई शहरों में बनती है लेकिन ग्वालियर और मुरैना में बनी गजक का स्वाद ही कुछ और है। शहर में सर्दियों में आने वाले देशी और विदेशी पयर्टक भी गजक का स्वाद लेना नहीं भूलते। पयर्टक अपने साथ ही गजक लेकर जाते हैं।

स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
तिल और गुड़ से बनी गजक का स्वाद तो बढि़या है ही इसके साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल तिल में कई एेसे तत्व होते हैं जो कि हमारे विभिन्न बीमारियों से लडऩे में सहायक होते हैं। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो शरीर से कोलेस्ट्रोल को कम करता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। इसके साथ ही तिल में सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं को बढऩे से रोकता है। अपनी इस खूबी की वजह से ही यह लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को कम करता है।
Published on: