ग्वालियर

तेजी से आ रही कार के सामने आ गई गाय, उसे बचाने के चक्कर में पलटी कार, युवक की मौत

एक कार गाय को बचाने के फेर में पलट गई। कार के पलटने से एक की मौत हो गई। इसके साथ ही कार सवार आरक्षक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 3:48 PM IST
12 years boy committed suicide, committed suicide, innocent boy suicide, boy suicide, farmer suicide, crime news

ग्वालियर/शिवपुरी। जिले में सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा। जहां एक कार गाय को बचाने के फेर में पलट गई। कार के पलटने से एक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। इसके साथ ही कार सवार आरक्षक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी।

कोलारस के ग्राम पड़ौरा के पास हाइवें पर आज शाम एक कार पलटने से उसमें सवार तीन लोगो में से लोकेश पुत्र यमराज मीणा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भीमसिंह पुत्र भारतलाल मीणा व योगिता पुत्री रमेश रॉव घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि बाद में दोनो घायलो को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनो लोग करौली राजस्थान के थे जो कि कार में सवार होकर राजस्थान से झंासी तरफ जा रहे थे।


कार सवार आरक्षक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बैराड़ थाना अंतर्गत सूरी नाले के पास एक कार में सवार पुलिस आरक्षक ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। गोवर्धन थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील सगर आज सुबह अपनी कार से बैराड़ से गोवर्धन की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान सूरी नाले के पास अचानक से आरक्षक ने सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे महेन्द्र पुत्र रामचरण जाटव निवासी रायपुर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरक्षक शराब के नशे में रहता है तथा इस समय डायल 100में पदस्थ है।

पकड़े रेत से भरे दो डंपर

जिले की करैरा अनुविभाग अंतर्गत अमोला पुलिस ने बीती रात सिरसौद चौराहे से वाहन चैङ्क्षकग के दौरान दो रेज से भरे डंपर पकडऩे की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा व अमोलपठा चौकी प्रभारी संजीव परते सहित पुलिस बल मौजूद था। दोनो ही वाहन चालकों के पास रेत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नही थे। इसके बाद पुलिस ने दोनो वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराकर मामला खनिज विभाग को सौंप दिया है।

Published on: