हनुमानगढ़

बीएसएनएल के पोल पर टिका बिजली तंत्र, हमेशा हादसे का डर, निगम बेपरवाह

-48 एनजीसी स्थित खेत में चार वर्षों से टेढ़े है कई बिजली पोल -11 हजार की लाइनों से हमेशा हादसे का डर, निगम बेपरवाह  
2 min read
electricity poll in field
electricity poll in field


हनुमानगढ़.

कई तरह के शुल्क वसूलने के बावजूद भी जोधपुर डिस्कॉम उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लगातार दरकिनार कर रहा है। कुछ जगह तो हालात ऐसे हैं कि डिस्कॉम टेलीफोन वाले खंभे के सहारे हाइटेंशन लाइनों से बिजली सप्लाई कर रहा है। यानी बीएसएनएल के पोल पर कई जगह क्षेत्र का बिजली तंत्र टिका हुआ है। चक ज्वाला सिंह वाला स्थित 48 एनजीसी स्थित खेत की स्थिति तो यह है कि यहां पांच छह पोल ऐसे हैं जो काफी टेढ़े हो चुके हैं। इन टेढ़े-मेढ़े बिजली पोल से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।


उधर गेहूं का सीजन होने से आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इसके बाबजूद डिस्कॉम बेपरवाह बना हुआ है। ऊपर से इन विद्युत पोल पर 11 हजार की लाइनें गुजर रही है। अगर तार टूट जाए तो बड़ा हादसा तय है। हैरानी की बात यह है कि यह समस्या पिछले चार सालों से बनी है। संबंधित खेत मालिकों व आसपास के किसानों ने इस संबंध में डिस्कॉम के आलाअधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


खास बात यह है कि ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी डिस्कॉम अधिकारियों सेे पोल सही करवाने की गुहार लगा चुके हंै। मगर अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। खेत मालिक नंदसिंह के खेत में बिजली के पोल टेढ़े है, जो गिरने की कगार पर है। किसान ने बताया कि चार साल पहले आए तेज अंधड़ से पोल टेढ़े हो चुके थे। इसके बाद डिस्कॉम ने इन्हें सही नहीं किए। हालांकि किसान ने ट्रेक्टर ट्रॉली सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने की भी बात डिस्कॉम को कही थी।

नियम विरुद्ध टेलीफोन खंभा
डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार अगर बिजली पोल टेढ़े हंै, तो उन्हें बदलना चाहिए। जबकि नियमानुसार टेलीफोन के खंभे के ऊपर हाईटेंशन लाइन नहीं निकाल सकते। यह नियम विरूद्ध है।

Published on:
22 Apr 2018 07:01 pm
Also Read
View All
Rajasthan Home Stay : राजस्थान में घर बैठे होगा होम स्टे का रजिस्ट्रेशन, अब 8 कमरों का होगा पेइंग गेस्ट हाउस

Hanumangarh : पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण किया ध्वस्त

‘मेरा बेटा नहीं बच पाया’, बिलखती मां बोली- किसी और की गोद न हो सूनी; हनुमानगढ़ में ‘चिट्टे’ से बुझ गए घरों के चिराग

Rajasthan News : शिक्षा मंत्री ध्यान दें… सरकारी स्कूल की चलती क्लास में छात्रों पर गिरा पंखा, दो छात्राएं घायल, बाल-बाल बचे बाक़ी छात्र

Hanumangarh Crime : हनुमानगढ़ पुलिस ने हनी ट्रैप मामले का सिर्फ 5 घंटे में किया खुलासा, तीन गिरफ्तार