हनुमानगढ़

ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी लेना और रील बनाना पड़ा महंगा, 17 साल के बच्चे की हालत गंभीर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलगाड़ी पर चढकऱ सेल्फी लेने के चक्कर में 17 वर्षीय किशोर झुलस गया।
less than 1 minute read
condition_of_17-year-old_child_is_critical.jpg

हनुमानगढ़। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलगाड़ी पर चढकऱ सेल्फी लेने के चक्कर में 17 वर्षीय किशोर झुलस गया। उसे आसपास के लोगों तथा रेलवे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ललित कुमार (17) पुत्र अजय कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड 12, गांधीनगर, हनुमानगढ़ जंक्शन रविवार को घर के पास ही स्थित जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचा। सेल्फी लेने तथा रील बनाने के लिए वहां खड़ी रेलगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। जब उसने सेल्फी लेने के दौरान मोबाइल हाथ में लेकर उसे ऊंचा किया तो बिजली की तार से छू गया। करंट लगने से किशोर झुलस कर रेलगाड़ी के ऊपर ही गिर गया।

मौके पर मौजूद परिचितों तथा रेलवे पुलिस ने एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसको बीकानेर ले गए।

Updated on:
26 Jun 2023 03:20 pm
Published on:
26 Jun 2023 03:20 pm
Also Read
View All
Rajasthan: 4 बच्चों की मां को भगाकर ले गया सरकारी शिविर में शादी करने की प्रार्थना लेकर आया युवक-परिजनों ने लगाया आरोप

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 50 करोड़ की रंगदारी के लिए कारोबारी की फैक्ट्री पर बरसाई थी गोलियां

Hanumangarh: 12वीं के छात्र की हत्या कर शव नहर में फेंका, लड़की से विवाद के चलते 2 दोस्त ही निकले कातिल

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान: थाने पर ग्रेनेड से हमले का था प्लान, पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क, युवक गिरफ्तार