https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की जेब से सोमवार शाम को करीब पचास हजार रुपए निकल गए। बस में सफर के दौरान रोड़ावाली के पास जेब संभालने पर रुपए नहीं मिले तो हैड कांस्टेबल ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम व संबंधित थाने में इसकी सूचना दी।
हनुमानगढ़ में हैड कांस्टेबल की जेब से निकले 50000 रुपए तो उड़ गए होश
-बस रुकवाने के बाद पास में ही रुपए मिलने पर ली राहत की सांस
हनुमानगढ़. राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की जेब से सोमवार शाम को करीब पचास हजार रुपए निकल गए। बस में सफर के दौरान रोड़ावाली के पास जेब संभालने पर रुपए नहीं मिले तो हैड कांस्टेबल ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम व संबंधित थाने में इसकी सूचना दी। तत्काल जंक्शन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास में पूछताछ भी शुरू की। बताया जा रहा है कि वहां पास में ही हैड कांस्टेबल का पर्स मिल गया। इसके बाद हैड कांस्टेबल ने राहत की सांस ली। वहीं पर्स गुम होने की सूचना के बाद जब बस रुकवाई गई तो आसपास में इसकी खूब चर्चा रही। मौजूद लोग इतनी बड़ी राशि के गुम होने को लेकर आपस में बातचीत करते नजर आए। घटना को लेकर हनुमानगढ़ जिला पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना भी दर्ज है। हालांकि जंक्शन पुलिस इस मामले में ज्यादा बताने से गुरेज करती रही।