54700 अभ्यर्थी देंगे रीट की परीक्षा, सेंकड लेवल में 29 हजार तो प्रथम लेवल में बैंठेंगे 25700 अभ्यर्थी- महिलाओं को परेशानी न हो, गृह क्षेत्र में दिया परीक्षा केंद्रहनुमानगढ़. जिले में रविवार को आयोजित रीट की परीक्षा के लिए प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने कमर कस ली है।
54700 अभ्यर्थी देंगे रीट की परीक्षा, सेंकड लेवल में 29 हजार तो प्रथम लेवल में बैंठेंगे 25700 अभ्यर्थी
- महिलाओं को परेशानी न हो, गृह क्षेत्र में दिया परीक्षा केंद्र
हनुमानगढ़. जिले में रविवार को आयोजित रीट की परीक्षा के लिए प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने कमर कस ली है। परीक्षा शांतिपूर्ण हो, इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस टीम की विशेष निगरानी रहेगी। जिले में करीब 54700 अभ्यर्थी रीट की परीक्षा देंगे। सेंकड लेवल की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक होगी। इसमें करीब 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेंकड लेवल की परीक्षा 102 सेंटर पर होगी। कॉर्डिनेटर
डॉ.वीके जांगिड़ ने बताया कि फस्र्ट लेवल की परीक्षा 91 सेंटर्स पर आयोजित होगी। इसमें करीब 25700 अभ्यर्थी बैठेंगे। राज्य सरकार ने महिलाओं का परीक्षा केंद्र गृह क्षेत्र में ही किया है। वहीं परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सामाजिक संगठनों ने भी आगे आते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया। सामाजिक संगठनों की ओर से ठहरने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की है। जि़ला मुख्यालय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की 18 धर्मशाला में भवनों में 25 व 26 सिंतबर को ठहरने की निशुल्क व्यवस्था होगी। छात्र व छात्रा को एडमिशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो प्रतिलिपि जमा करवानी होगी।
हनुमानगढ़ में यह रहेगी व्यवस्था
जांगिड़ धर्मशाला (टाउन व जंक्शन)
टाउन व जंक्शन स्थित जांगिड़ धर्मशाला में रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। टाउन में जांगिड़ धर्मशाला कोहला नहर के पास स्थित है तो जंक्शन में जांगिड़ धर्मशाला गुरु तेग बहादुर मार्ग पर स्थित है।
अग्रेसन भवन- टाउन
टाउन की आग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से जिला अस्पताल के पास अग्रसेन भवन में समाज की महिलाओं के लिए रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इस भवन में करीब 50 जनों की रहने की व्यवस्था है।
सारस्वत भवन- जंक्शन
जंक्शन शिव मदिर के पीछे स्थित सारस्वत भवन में अभ्यर्थी व अभिभावकों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्थआ रहेगी। 25 व 26 सितंबर को दो दिन करीब 100 जनों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
महावीर दल धर्मशाला, टाउन
टाउन के बस स्टैंड के सामने स्थित महावीर दल धर्मशाला में करीब 250 जनों के ठहरने की व्यवस्था। इस धर्मशाला में एक अभ्यर्थी से एक दिन ठहरने के लिए सौ रुपए शुल्क लिया जाएगा। दो समय का खाना, चाय व नाश्ता की सुविधा निशुल्क रहेगी।
दुर्गा मंदिर धर्मशाला- जंक्शन
जंक्शन के बस स्टैंड के पास स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में 500 जने ठहरने की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी व अभिभावक के लिए ठहरने व नाश्ते की सुविधा निशुल्क रहेगी।
********************************
टाउन की संत कंवर भवन
टाउन के सेक्टर तीन स्थित संत कंवर भवन में सिंधी समाज के अभ्यर्थियों के लिए खाने व रहने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इस भवन में करीब 20 से 25 जनों की रहने की व्यवस्था समाज की ओर से की गई है।
सिंधी धर्मशाला-टाउन
टाउन के कॉलेज फाटक के पास स्वामी समाज की ओर से रहने व खाने की व्यवस्था निशुल्क की गई है। समाज के सचिव कृष्ण स्वामी के अनुसार सभी यह व्यवस्था स्वामी समाज की ओर से की गई है। इस धर्मशाला में करीब 50 जनों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
कंदोई धर्मशाला-टाउन
टाउन के जिला अस्पताल के पास स्थित कंदोई धर्मशाला में 35 जनों के लिए ठहरने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। यह जानकारी प्रभारी कृष्ण स्वामी ने दी।
बिश्नोई धर्मशाला- टाउन
टाउन के जिला अस्पताल के पास स्थित बिश्नोई धर्मशाला में रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। बिश्नोई समाज अध्यक्ष इंद्रजीत धारणियां ने बताया कि धर्मशाला में करीब 225 से 250 अभ्यर्थी व अभिभावक के रहने की व्यवस्था की गई है।
करणी धर्मशाला-टाउन
टाउन के जिला अस्पताल के पास स्थित करणी धर्मशाला में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। धर्मशाला के समाज के लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।
गुरु रविदास मंदिर- जंक्शन
जंक्शन रोडवेज डिपो के पास स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में समाज के लड़के एवं लड़कियों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। 25 सितंबर 2021 शाम को लंगर व 26 को सुबह नाश्ता की व्यवस्था रहेगी। सेवादार बाबा राम सिंह से 7837231265 संपर्क कर सकते हैं।
मदरसा इस्लामिया मोइनिया
जंक्शन स्थित लोको में मदरसा इस्लामिया मोइनिया में सभी जाति- वर्ग के लिए ठहरने की व्यवस्था की है। यहां खाने का प्रबंध श्रीबालाजी रसोई की तरफ से किया जाएगा।
गांव बहलोलनगर में यह रहेगी व्यवस्था
हनुमानगढ़ के गांव बहलोलनगर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र के सभी अभ्यर्थियों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था बहलोलनगर कर्मचारी संघ करेगा।
जंक्शन लाइब्रेरी में यह रहेगी व्यवस्था
जंक्शन अंबेडकर नवयुवक संघ की ओर से जंक्शन सुरेशिया स्थित अंबेडकर लाइब्रेरी भवन में निशुल्क रहने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने दी।
हनुमानगढ़ में यहां भी रहेगी व्यवस्था
जंक्शन श्रीअरोड़वंश धर्मशाला, प्रजापत धर्मशाला टाउन, जाट भवन हनुमानगढ जंक्शन, जिला अस्पताल में स्थित अमरनाथ सेवा समिति धर्मशला, गुरुतेग बहादुर मार्ग या फिर पुराना आनन्द सिनेमा मार्ग स्थित व्यापार संघ धर्मशाला व इसी के पास स्थित श्रीगौड़ धर्मशाला जंक्शन, अबोहर बाइपास स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित डाईट हनुमानगढ़ जंक्शन, व्यापार मण्डल धर्माशाला हनुमानगढ़ जंक्शन, आदिवासी मीणा सामुदायिक भवन हनुमानगढ जंक्शन में भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
नोहर में यहां रहेगी व्यवस्था
- नोहर में जाट समाज भवन संचालक ग्राम सुधार समिति की ओर से परीक्षार्थियों के लिए 25 सितम्बर शाम से 26 शाम तक रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्थाएं जाट भवन में की गई है।
- नोहर रिलीफ सोसायटी ने शिवाजी बस स्टैंड के पास आनंद भवन में, बजरंग दल व विहिप ने थिरानी धर्मशाला में, स्वामी समाज ने स्वामी धर्मशाला में, पुष्टिकर समिति ने पुष्करणा भवन में, सैन समाज ने सैन धर्मशाला में, मुस्लिम समाज ने इस्लामिया दारुल उलुम मोहम्मदिया मदरसा में परिक्षार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की है।
******************