हनुमानगढ़

689 शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता साफ

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ जिला स्थापना समिति की मंजूरी मिलने के बाद शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूर्ण।  

2 min read
689 शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता साफ

689 शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता साफ
-जिला स्थापना समिति की मंजूरी मिलने के बाद शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूर्ण
हनुमानगढ़. जिले में ६८९ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला परिषद की जिला स्थापना समिति ने इसे लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थाईकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुट गए हैं। जिला परिषद में स्थापना समिति प्रभारी विनोद गोदारा के अनुसार वर्ष २०१२-२०१३ व वर्ष २०१८ में संपन्न शिक्षक भर्ती के बाद चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षकों को विद्यालयों में नियुक्ति देने के बाद अब उनके स्थाईकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हाल ही में संपन्न हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में ६८९ तृतीय श्रेणी शिक्षकों को स्थाई करने, दो एलडीसी को अनुकंपा नियुक्ति देने, पांच सहायक कर्मचारियों को पदोन्नति देने सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
इसके अलावा वर्ष २०१८ में हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला परिषद हनुमानगढ़ को ९३ अभ्यर्थियों की सूची भी भेजी गई है। इसमें ९० अभ्यर्थी सेकेंड लेवल व तीन अभ्यर्थी प्रथम लेवल के हैं। इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए तीस जनवरी को बुलाया गया है। इसी तरह आठ फरवरी को काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जानकारी के अनुसार इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के मामले में अभी न्यायालय का स्थगन आदेश है। न्यायालय के आगामी आदेश पर वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन कर नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

यह रहे शामिल
जिला स्थापना समिति की हुई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने की। सीईओ रामनिवास जाट, कलक्टर प्रतिनिधि व एसडीएम कपिल यादव, जिला परिषद में एसीईओ अवि गर्ग व जिला स्थापना समिति शाखा प्रभारी विनोद गोदारा आदि शामिल हुए। जिला परिषद में २७ जनवरी को हुई बैठक में कई प्रकरणों में चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।

Published on:
30 Jan 2021 11:39 am
Also Read
View All