हनुमानगढ़

कार-जीप भिड़ंत में तीन जनों की दर्दनाक मौत, पांच घायल, मचा कोहराम

क्षेत्र के गांव मेहरवाला के पास गुरूवार देर शाम कार व बोलेरो जीप के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन जनों की मौत हो गई

2 min read
accident
accident

टिब्बी.

क्षेत्र के गांव मेहरवाला के पास गुरूवार देर शाम कार व बोलेरो जीप के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित तीन जनों की मौत हो गई जब कि पांच अन्य घायल हो गये।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार लुढक कर खेतों में जाकर पलट गई।जिससे कार सवार दो जनों की मौत हो गई जब कि एक महिला घायल हो गई जब कि बोलेरो सवार एक जने की भी दुर्घटना में मौत हो गई।तथा कई अन्य घायल हो गये।सूचना मिलने पर मेहरवाला के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मसीतांवाली हैड चौकी व तलवाड़ा झील पुलिस को सूचना दी।साथ ही एम्बूलैसं 108 को भी सूचित किया गया।

मसीतांवाली हैड व शेरगढ से पहुंची एम्बूलैंस 108 के कर्मचारियों ने दुर्घटना में घायल व मृतको को हनुमानगढ चिकित्सालय पहुंचाया।जानकारी के अनुसार कार सवार करणी सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राठौड निवासी धिंगतानिया (सिरसा)प्रेम कंवर पत्नी वीरेन्द्रपाल सिंह गांव केरू जिला भिवानी व अनुपमा राठौड पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी धिंगतानिया के साथ कार में सवार होकर गंगानगर से धिंगतानियां जा रहे थे।जब कि बोलेरों में शंकर बावरी पुत्र सोनीपाल निवासी चक 6 नोहर,अपने भाई धर्मपाल,नंदराम पुत्र अमराराम,रज्जो पत्नी शंकर लाल निवासी खारिया,गुड्डी देवी पत्नी सीताराम,भंवरी पत्नी मंगतुराम,सरबती बावरी निवासी धौलपालिया व बोलरो चालक जीताराम निवासी खारिया के साथ धौलपालिया से कर्णपुर जा रहे थे।गांव मेहरवाला के पास कार व बोलेरो जीप आपस में टक्करा गई जिससे कार पलटने से कार सवार करणी सिंह (21)व प्रेमकंवर (80)की मौके पर ही मौत हो गई।

जब कि बोलरो सवार शंकर बावरी की हनुमानगढ चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया।दुर्घटना में अनुपमा राठौड व सरबती बावरी के भी गम्भीर चोंटे आई जिन्हे हनुमानगढ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।जहां से अनुपमा राठौड को बीकानेर रैफर कर दिया गया।वहीं बोलेरो सवार अन्य के भी चोटे आई।जिनका हनुमानगढ चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर तलवाड़ा झील थाना प्रभारी रघुवीर सिंह बीका, मसीतांवाली हैड चौकी प्रभारी रायसिंह पहुंचे तथा घायलों को संभाला।बाद में सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक याद राम फांसल व पुलिस उपअधीक्षक देवानंद ने घटना का निरीक्षण किया।


मोर्चरी में रखवाये शव
कार व जीप की टक्कर से मरे करणी सिंह, प्रेम कंवर व शंकर बावरी के शव हनुमानगढ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाये गये है जिनका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Published on:
03 May 2018 08:44 pm