हनुमानगढ़

तीस को होगी बीबीएमबी की बैठक, राजस्थान को अगले माह मिलने वाले सिंचाई पानी का होगा निर्धारण

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक ३० नवम्बर को होगी। इसमें दिसम्बर माह में राजस्थान को मिलने वाले सिंचाई का निर्धारण किया जाएगा। वर्तमान में बारह जनवरी २०२२ तक इंदिरागांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन जारी किया गया है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 8:43 PM IST
तीस को होगी बीबीएमबी की बैठक, राजस्थान को अगले माह मिलने वाले सिंचाई पानी का होगा निर्धारण
तीस को होगी बीबीएमबी की बैठक, राजस्थान को अगले माह मिलने वाले सिंचाई पानी का होगा निर्धारण

तीस को होगी बीबीएमबी की बैठक, राजस्थान को अगले माह मिलने वाले सिंचाई पानी का होगा निर्धारण

सिंचाई पानी मिलने से अभी किसान रबी फसलों की बिजाई में जुटे हैं।

हनुमानगढ़. भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक ३० नवम्बर को होगी। इसमें दिसम्बर माह में राजस्थान को मिलने वाले सिंचाई का निर्धारण किया जाएगा। वर्तमान में बारह जनवरी २०२२ तक इंदिरागांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन जारी किया गया है। वर्तमान में आईजीएनपी में ७७५० क्यूसेक पानी चलाकर इसे तीन में एक समूह में चलाया जा रहा है। वहीं भविष्य में बांधों में आवक बढऩे पर जनवरी में समीक्षा बैठक करके आगे के रेग्यूलेशन पर चर्चा करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। सिंचाई पानी मिलने से अभी किसान रबी फसलों की बिजाई में जुटे हैं।

किसान ने जताया एतराज

हनुमानगढ़. सतीपुरा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने जोधपुर डिस्कॉम के एसई और टाउन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कृषि कनेक्शन के लिए गुजर रही लाइन की समस्या से अवगत करवाया है। ज्ञापन में प्रार्थी कुलदीप सिंह ने बताया है कि उसकी चक ४१ एनजीसी में जमीन है। प्रार्थी की जमीन में से एक अन्य काश्तकार के कृषि कनेक्शन के लिए लाइन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर प्रार्थी किसान को एतराज है। प्रार्थी की मांग है कि उसकी जमीन से किसी दूसरे काश्तकार को कृषि कनेक्शन जारी करने के लिए लाइन नहीं निकाली जाए। जो आवेदक किसान है, उसी के खेत से लाइन निकालकर कृषि कनेक्शन जारी किया जाए। आरोप है कि प्रार्थी को उक्त किसान धमका भी रहा है।

Published on: