हनुमानगढ़

चार को महाअभियान, एक लाख के टीकाकरण का लक्ष्य, 500 से ज्यादा होंगे सेंटर

हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच चिकित्सा विभाग ने कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत चार दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा।

2 min read
चार को महाअभियान, एक लाख के टीकाकरण का लक्ष्य, 500 से ज्यादा होंगे सेंटर

चार को महाअभियान, एक लाख के टीकाकरण का लक्ष्य, 500 से ज्यादा होंगे सेंटर
- डीएचएस की बैठक में टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों पर चर्चा
- एनजीओ, समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधियों का लिया जाएगा सहयोग
हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच चिकित्सा विभाग ने कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत चार दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले भर में पहली बार एक साथ 500 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे।
इसकी तैयारियों पर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चर्चा की गई। इसमें जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द राज्य के सौ प्रतिशत नागरिकों के वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर है। इसलिए जिले में शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन महाभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र सीवीसी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, सब्जी मण्डी एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा विभाग की ओर से कोविड-वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ड्यू लिस्ट के अनुसार अपनी तैयारी कर ले। कोविड वैक्सीनेशन में अन्य सभी विभागों का पूरा सहयोग चिकित्सा विभाग को मिलेगा। सभी बीसीएमओ अधिकाधिक लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर रणनीति बनाए ताकि दूसरी बार एक लाख का आंकड़ा हासिल किया जा सके। सभी एनजीओ, समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, वार्ड मेम्बर के अलावा धार्मिक संस्थाओं से संबंध रखने वाले प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग लिया जाए। कई क्षेत्रों में सुबह व कई क्षेत्रों में शाम को वैक्सीनेशन होने की स्थिति होती है, वहां पर अलग से स्टॉफ व स्थिति अनुसार देर रात तक वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह, डीपीएम जितेन्द्रसिंह राठौड़, डीएसी संदीप बिश्नोई, सीओ-आईईसी मनीष शर्मा, डॉ. कुलदीप बराड़ आदि मौजूद रहे।
ज्यादा की जाए सैंपलिंग
जिला कलक्टर डिडेल ने कहा कि कोविड सैम्पलिंग भी अधिकाधिक की जाए। बैठक में कलक्टर ने चिकित्सा सस्थानों पर उपचाराधीन डेंगू के मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों के पंजीयन तथा सरकारी संस्थानों को अधिक पैकेज बुक करने के निर्देश दिए। एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार ने परिवार कल्याण के संबंध में खण्ड स्तरीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएनओ सुदेश जांगिड़ ने समस्त योजनाओं की खण्ड स्तरीय प्रगति बताई।

Published on:
30 Nov 2021 08:53 pm
Also Read
View All