हनुमानगढ़

प्लेटलेट्स कम पड़ी तो लगाया रक्तदान शिविर

- रोटै्रक्ट क्लब की अभिनव पहल- युवाओं ने दिया 25 यूनिट रक्त

less than 1 minute read
प्लेटलेट्स कम पड़ी तो लगाया रक्तदान शिविर

- मनोज कुमार गोयल
हनुमानगढ़ ञ्च पत्रिका.
वर्तमान में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप है, प्लेटलेट्स और खून की कमी हो रही है। इस पर रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सैन्ट्रल की युवा इकाई रोट्रैक्ट क्लब के युवाओं द्वारा शुक्रवार को जंक्शन लाइफ लाइन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष अश्वनी गर्ग 'आशुÓ की अध्यक्षता में लगे शिविर में प्लेटलेट्स दान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
क्लब के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि क्लब हमेशा लोगों को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता रहा है, आगे भी करता रहेगा। प्रोजेक्ट चैयरमैन निखिल असीजा ने बताया कि रोटै्रक्ट क्लब द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले दानियों के स्वास्थ्य की चार महत्वपूर्ण जांच भी की गई। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर नवनीत खत्री, पारस गर्ग, निखिल असीजा, ग्रवित, मनीष सोनी, योगेश मित्तल, गजेंद्र दाधीच, लक्की बंसल आदि मौजूद थे।

रक्तदान शिविर कल
गोलूवाला. ग्राम पंचायत कान्हेवाला के चक दो एचडीपी में श्री श्याम मन्दिर धर्मशाला में रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शंकरलाल भाटी ने बताया कि चक में पहली बार रक्त दान शिविर लगाया जाएगा।

Published on:
26 Nov 2021 10:27 pm
Also Read
View All