हनुमानगढ़

शादी के सात दिन बाद ही भागी दुल्हन, पीड़ित दूल्हा पहुंचा थाने

नई नवेली दुल्हन कई दिन तक घूंघट भी नहीं उठाती है। मगर यहां जंक्शन में एक दुल्हन विवाह के सात दिन बाद ही आभूषण वगैरह उठाकर फरार हो गई।

less than 1 minute read
du.jpg
सांकेतिक तस्वीर

हनुमानगढ़. नई नवेली दुल्हन कई दिन तक घूंघट भी नहीं उठाती है। मगर यहां जंक्शन में एक दुल्हन विवाह के सात दिन बाद ही आभूषण वगैरह उठाकर फरार हो गई। पीडि़त दूल्हे ने इस संबंध में इस्तगासे के माध्यम से जंक्शन थाने में दुल्हन सहित चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश पुत्र दीवानचन्द अरोड़ा निवासी गांधीनगर, जंक्शन का आरोप है कि दशरथ सिंह, जसवीर सिंह व विजय सिंह ने उसकी शादी रीमा मलिक (40) नामक महिला से 29 मई 2022 को कराई थी। वह इटावा की रहने वाली है। उसकी पूर्व में साहबराम नामक व्यक्ति से शादी हुई। बाद में साहबराम की मौत हो गई।

वेदप्रकाश का आरोप है कि उससे शादी करने के करीब सात दिन बाद रीमा मलिक ने अपने पीहर मिलने जाने की मंशा जाहिर की। इसके बाद वह घर से सोने-चांदी के जेवरात समेटकर अपने साथ ले गई। वह कई दिन तक वापस नहीं लौटी तो विवाह कराने वाले बिचौलियों से संपर्क किया। मगर उन्होंने ने भी कोई बात नहीं सुनी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
03 Oct 2022 09:52 pm