8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार बच्चों का पिता मुम्बई से ले आया नई दुल्हन,पहली पत्नी पहुंची पुलिस थाने

कामां थाने के गांव गुंडगांव निवासी चार बच्चों का पिता ने एक 24 वर्षीय युवती से कोर्ट मैरिज कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Oct 2022, 3:56 PM IST

man second marriage first wife reached police station in Bharatpur

कामां (भरतपुर)। कामां थाने के गांव गुंडगांव निवासी चार बच्चों का पिता ने एक 24 वर्षीय युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। सूचना मिलने पर पहली पत्नी ने कामां थाने पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए बच्चों के पालन पोषण भत्ते की मांग की है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।

कामां थाने के गांव गुंडगांव निवासी बिलाल फकीर पुत्र अली मोहम्मद अपने चार बच्चों व पत्नी सहरूना को छोड़कर रोजी-रोटी की तलाश में मुम्बई जा पहुंचा। जहां वह घरों में जाकर कुकर,गैस के चूल्हे ठीक करने का कार्य करने लगा।

यह भी पढ़ें : मां से झगड़ा करता देख गुस्साया पुत्र, पिता की गोली मारकर हत्या

वहां वह घर में झाड़ू-पौछा का कार्य करने वाली पश्चिम बंगाल की बेलनगर निवासी अरबी खातून से प्रेम प्रंसग में पड़ गया। दोनों बुम्बई अंधेरी को छोड़कर अलवर जिले के तिजारा में मजदूरी करने लगे और 27 सितम्बर 2022 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

तिजारा के बाद शनिवार शाम को दोनों जने अपने घर कामां थाने के गांव गुंडगांव पहुंचे तो उसकी पहली पत्नी सहरूना ने विरोध किया और कहासुनी हो गई। सहरूना अपने चार बच्चों को साथ लेकर कामां थाने पर न्याय के लिए पहुंच गई। पीड़िता का कहना है कि इन चार बच्चों का वह पालन पोषण कैसे करेगी।

यह भी पढ़ें : जलदाय विभाग के सीई बेनीवाल का पक्ष लेना एसीबी के एक अधिकारी को पड़ा भारी