हनुमानगढ़

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

- राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2021, 9:40 PM IST
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

हनुमानगढ़. बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सुबह 11 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित महाराज अग्रसेन भवन में होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक व प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य होंगे एवं सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी सीताराम सीला व प्रदेश महासचिव भोलासिह बाजीगर होगें। बसपा जिला अध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने बताया कि सम्मेलन की समाप्ति के बाद प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष गांव प्रेमपुरा में जगदीश मेघवाल के घर संवेदना वक्त करने जाएंगे।

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां
संगरिया. हनुमानगढ़ में 26 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी के होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश महासचिव भोलासिंह बाजीगर सहित अनेक पदाधिकारियों गांव-ढ़ाणी जाकर कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। संगरिया क्षेत्र के रतनपुरा, भगतपुरा, दीनगढ़, संतपुरा, हरिपुरा, ढोलनगर, भाखरांवाली, नगराना गांवों में राजकुमार चांवरिया, नरसी मेघवाल, प्याराराम, वीरपाल कौर, सीताराम, देवीलाल, ईश्वर बाजीगर, शंकर नायक आदि ने जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं की। सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम, प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा सहित पदाधिकारी शिरकत करेंगे। भोलासिंह ने कहा प्रदेश में दलित, पिछड़ों एवं अल्प संख्यकों, महिलाओं पर अत्याचार एवं अन्याय की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसको लेकर बसपा ने राज्य के राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक से मिलकर कमजोर वर्गों पर अत्याचार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की है। प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से दलितों पर ज़ुल्म, ज्यादती की घटनाओं में इजाफा हुआ है। युवाओं को भीड़तंत्र ने पीटकर हत्या की, बेखौफ होकर विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सरकार मूक दर्शक बनकर देखकर रही है। कमजोर वर्गों में भय का माहौल है, जो निंदनीय व सोचनीय है। [पसं.]

Published on: