हनुमानगढ़

फिल्मी अंदाज में कार सवारों ने खेला ‘चोर-पुलिस’

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन में सोमवार शाम कार सवार तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज में पुलिस के साथ 'चोर-पुलिसÓ खेला। लगभग बीस मिनट तक युवक कार को इधर-उधर दौड़ाते हुए पुलिस को छकाते रहे। पहले पुलिस ने जीप से उनका पीछा किया। जब वे गलियों में घुस गए तो बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों पर नजर रखी।
less than 1 minute read
फिल्मी अंदाज में कार सवारों ने खेला 'चोर-पुलिस'
फिल्मी अंदाज में कार सवारों ने खेला 'चोर-पुलिस'

फिल्मी अंदाज में कार सवारों ने खेला 'चोर-पुलिस'
- जंक्शन क्षेत्र में कार सवार युवकों ने पुलिस के आगे दौड़ाई गाड़ी
- डिवाइडर से क्षतिग्रस्त होकर रुकी कार, पुलिस ने एक को पकड़ा
हनुमानगढ़. जंक्शन में सोमवार शाम कार सवार तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज में पुलिस के साथ 'चोर-पुलिसÓ खेला। लगभग बीस मिनट तक युवक कार को इधर-उधर दौड़ाते हुए पुलिस को छकाते रहे। पहले पुलिस ने जीप से उनका पीछा किया। जब वे गलियों में घुस गए तो बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों पर नजर रखी। आखिरकार श्यामसिंह कॉलोनी क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त व बंद हो गई। दो जने वहां से फरार हो गए। जबकि एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बस डिपो ओवरब्रिज के पास कार सवार युवकों ने पुलिस की गाड़ी देख अपने वाहन को तेजी से भगाया। पुलिस ने पीछा किया तो कार को गलियों में ले गए। इसके बाद पुलिस ने नियंत्रण कक्ष में सूचना दी। थोड़ी ही देर में बाइक सवार पुलिसकर्मी पहुंच गए। इसके बाद कई देर तक कार सवार युवक यहां से वहां भागते रहे। आखिरकार श्यामसिंह कॉलोनी क्षेत्र से एक जने को पकड़ लिया गया। जंक्शन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आखिर वे क्यों पुलिस को देखकर भागे। हालांकि प्रारंभिक जांच में कार से कोई आपत्तिजनक सामग्री वगैरह नहीं मिली। गहन जांच-पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बताया जा रहा है कि फरार युवकों में से एक जना हत्या के प्रयास मामले में भी आरोपी है। इसके अलावा जेल में सामग्री फेंकने के मामले में भी संलिप्त बताए गए हैं। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
14 Sept 2020 10:17 pm
Published on:
14 Sept 2020 10:17 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति