हनुमानगढ़

साइकिल रेस में जाने का कहकर घर से निकले, हार गए जिंदगी की रेस

हनुमानगढ़. दो बच्चों के नहर में गिरने की आशंका सोमवार को सच साबित हो गई। जंक्शन थाना पुलिस ने सोमवार को दूसरे दिन गोताखोर श्रीगंगानगर रोड के पास खुंजा नहर में उतारे। तलाश के दौरान दोपहर को निखिल (18) पुत्र विनोद चंदेलिया निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, वार्ड 49, जंक्शन का शव बरामद हो गया।

2 min read
साइकिल रेस में जाने का कहकर घर से निकले, हार गए जिंदगी की रेस

साइकिल रेस में जाने का कहकर घर से निकले, हार गए जिंदगी की रेस
- नहर से दूसरे दिन मिला एक का शव, दूसरे की तलाश
- नहर में युवक व किशोर के डूबने का मामला
- नहर किनारे मिली थी दोनों की साइकिलें, चप्पलें व कपड़े
हनुमानगढ़. दो बच्चों के नहर में गिरने की आशंका सोमवार को सच साबित हो गई। जंक्शन थाना पुलिस ने सोमवार को दूसरे दिन गोताखोर श्रीगंगानगर रोड के पास खुंजा नहर में उतारे। तलाश के दौरान दोपहर को निखिल (18) पुत्र विनोद चंदेलिया निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, वार्ड 49, जंक्शन का शव बरामद हो गया। गोताखोरों व अन्य लोगों ने जाल डालकर नहर में दोनों की तलाश की। मगर वार्ड 49 के ही करण (14) पुत्र सुनील कुमार का सुराग नहीं लगा। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।
दोनों की दो साइकिलें, चप्पलें व कपड़े रविवार शाम नहर किनारे मिले थे। दोनों बच्चों के पिता सगे भाई हैं। सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू करवाई। करण नौवीं कक्षा में पढ़ता है तथा निखिल कॉलेज छात्र था। जानकारी के अनुसार जंक्शन के वार्ड 49 स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के करण तथा निखिल रविवार सुबह से घर से गायब थे। परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रविवार शाम नहर किनारे दो साइकिलें खड़ी देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची तो नहर किनारे नीले व लाल रंग की दो साइकिलें खड़ी थी। पास ही दो निकर, दो बनियान तथा दो जोड़ी चप्पलें भी पड़ी थी। पुलिस ने नहर में तलाश कराई। मगर कहीं कुछ पता नहीं चला।
दोनों जने रविवार सुबह परिजनों को यह कहकर घर से निकले थे कि वे साइकिल रेस में जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि नहर किनारे साइकिल लेकर दो जने घूमते दिखे थे। हालांकि किसी ने उनको नहर में गिरते नहीं देखा।

Published on:
27 Sept 2021 08:42 pm
Also Read
View All