https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. बाल सुधार एवं सम्प्रेषण गृह से एक और बाल अपचारी फरार हो गया। उल्टी करने के बहाने बाल अपचार को सुधार गृह परिसर की खुली जगह लाया गया। इस दौरान गच्चा देकर वह दीवार फांद फरार हो गया। बाल अपचार किसी ट्रक पर सवार होकर बीकानेर पहुंच गया।
उल्टी करने के बहाने भागा बाल कोरोना पॉजिटिव बाल अपचारी, घर वाले लाए पकड़ कर
- पूर्व में भागे छह में से अब तक पकड़े गए हैं तीन अपचारी
हनुमानगढ़. बाल सुधार एवं सम्प्रेषण गृह से एक और बाल अपचारी फरार हो गया। उल्टी करने के बहाने बाल अपचार को सुधार गृह परिसर की खुली जगह लाया गया। इस दौरान गच्चा देकर वह दीवार फांद फरार हो गया। बाल अपचार किसी ट्रक पर सवार होकर बीकानेर पहुंच गया। वहां से परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिजन बीकानेर पहुंचे तथा उससे मिलने के बाद बाल सुधार गृह को सूचना दी। बाल अपचारी के परिजन ही उसे लेकर बीकानेर से हनुमानगढ़ आए तथा सुधार गृह छोड़ गए।
जानकारी के अनुसार नोहर क्षेत्र के करीब साढ़े सत्रह वर्षीय बाल अपचारी को आबकारी एक्ट में निरुद्ध किया गया था। वह इन दिनों सुधार गृह में था। उसकी गत सप्ताह ही रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। संक्रमित अपचारी का सुधार गृह में इलाज हो रहा था। उसने शनिवार को उल्टी आने की शिकायत की तो उसे सुधार गृह परिसर की खुली जगह में ले जाया गया। इस दौरान वह फरार हो गया। उसे रविवार को परिजन पकड़ कर हनुमानगढ़ वापस लाए। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। सुधार गृह अधीक्षक महावीर थालौड़ ने बताया कि बाल अपचारी को उसके परिजन ही पकड़ कर ले आए थे। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर की रात को भी बाल सम्प्रेषण गृह से छह बाल अपचारी बाथरूम के पास लगी खिड़की की ग्रिल को लोहे की आरी से काटकर फरार हो गए थे। बाद में उनमें से तीन जनों को पकड़ लिया गया। मगर तीन जने अब भी फरार चल रहे हैं। उनकी फरारी के करीब डेढ़ घंटे बाद बाल सम्प्रेषण गृह के कर्मचारियों को घटना का पता चला। इसके बाद सूचना जंक्शन थाने में दी गई। इन दोनों ही घटनाओं में बाल सम्प्रेषण गृह के कर्मचारियों की लापरवाही रही है। सुधार गृह में एनजीओ के कार्मिक कार्यरत हैं।