CM Bhajanlal Hanumangarh Tour: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम भजनलाल आज हनुमानगढ़ जिले को 1008 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज हनुमानगढ़ दौरे पर रहे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम भजनलाल हनुमानगढ़ जिले को 1008 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही कई बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर के जरिए हनुमानगढ़ आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले सीएम कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सीधे मंच पर जाकर सभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान कार्यक्रम के बाद सीएम लोगों से मिलते हुए वापस हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम एक बजे आरंभ होगा और ढाई बजे सम्पन्न होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा सभा को सम्बोधित करेंगे।
1. इंदिरा गांधी नहर के पुलों के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य (₹23.50 करोड़)
2. इंदिरा गांधी फीडर के पुलों के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य (₹29.15 करोड़)
3. पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर संयंत्रों की स्थापना (₹546 करोड़)
4. राजकीय सावित्री बाई फुले अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य (₹2.80 करोड़)
5. इंदिरा गांधी मुख्य नहर के प्रथम चरण की वितरिका प्रणाली के क्षतिग्रस्त खालों के पुनर्निर्माण के कार्य (₹172 करोड़)
1. भादरा से साहवा तक सड़क विकास के कार्य (₹20.18 करोड़)
2. भटिण्डा-सूरतगढ़ रेलवे सेक्शन पर फोरलेन आरओबी के निर्माण कार्य (₹50 करोड़)
3. राजकीय कृषि महाविद्यालय (₹7.46 करोड़)
4. सरदारपुरा, सोमासर, भोजेवाला प्रथम तथा बडोपल वितरिका, कुम्हारांवाली, कलालांवाली, न्यू माईनर, फार्म माईनर एवं सूरतगढ़ ब्रांच पुलों के स्लैब एवं बडोपल वितरिका के विकास कार्य (₹32.58 करोड़)
5. नगरपालिका रावतसर में 25 केएलडी क्षमता के एफएसटीपी का निर्माण कार्य (₹6 करोड़)
6. 132 केवी जीएसएस खुईया व संबंधित लाईनों के कार्य (₹40.81 करोड़)
7. 33/11 केवी सब स्टेशन हरदासवाली, खेदासरी एवं 2 केएनजे के निर्माण कार्य (₹8.80 करोड़)
8. पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर संयंत्रों की स्थापना (₹68.46 करोड़)
9. उद्यान भवन, हनुमानगढ़ का निर्माण (₹1 करोड़)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा का हनुमानगढ़ दौरा तय किया गया है। इस दौरान वह हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। पूर्व में कार्यक्रम धानमंडी में भूमि विकास बैंक के पास स्थित शैड के नीचे होना प्रस्तावित था। लेकिन सुरक्षा कारणों से अब सीएम का कार्यक्रम जाट भवन के सामने मंडी के बी ब्लॉक के प्लेटफार्म नंबर दो पर करने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा जिला प्रवक्ता आशीष पारीक ने बताया कि समारोह में करीब 30 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर संगठन स्तर पर गांवों में बसें लगाई गई है। हनुमानगढ़ जिले में कुल 26 मंडल हैं। इसमें 15 मंडलों से 1000-1000 तथा हनुमानगढ़-पीलीबंगा मंडल के 11 मंडलों से 2000-2000 लोग आएंगे। संगठन स्तर पर लोगों की सुविधा के लिए 350 बसें लगाई गई है।