हनुमानगढ़

CM Gehlot 15 अगस्त से देंगे ये नि:शुल्क सुविधा, यहां देखें डिटेल्स

CM Gehlot Gift: राजस्थान में 15 अगस्त से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मुफ्त भोजन पैकेट वितरण किए जाएंगे। इसकी तैयारियां जिला स्तर पर चल रही है। गुरुवार को जंक्शन स्थित भंडार गृह में हो रही पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण करने ओबीसी वित एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, डीएसओ विनोद ढाल के साथ पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 2:42 PM IST
gehlot.jpg

CM Gehlot Gift: राजस्थान में 15 अगस्त से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मुफ्त भोजन पैकेट वितरण किए जाएंगे। इसकी तैयारियां जिला स्तर पर चल रही है। गुरुवार को जंक्शन स्थित भंडार गृह में हो रही पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण करने ओबीसी वित एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा, डीएसओ विनोद ढाल के साथ पहुंचे। निरीक्षण दौरान सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, पार्षद मनोज बड़सीवाल भी साथ में रहे।

गोदारा ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह के राशन के साथ नि:शुल्क दैनिक इस्तेमाल में होने वाली खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। फूड पैकेट में एक किलो चना दाल, एक किलो चीनी, एक किलो आयोडीन युक्त नमक, एक लीटर रिफाइंड सोयाबीन खाद्य तेल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 50 ग्राम हल्दी पाउडर दी जाएगी। इसके पैकेजिंग और गुणवत्ता को परखा गया।

Updated on:
11 Aug 2023, 2:42 PM IST
Published on: