हनुमानगढ़

अधूरे निर्माण को पूरा करने को रखवाई निर्माण सामग्री, छठ घाट के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति के बैनर तले सर्व समाज की ओर से पिछले करीब एक माह से किए जा रहे संघर्ष की जीत हुई।  
2 min read
अधूरे निर्माण को पूरा करने को रखवाई निर्माण सामग्री, छठ घाट के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद
अधूरे निर्माण को पूरा करने को रखवाई निर्माण सामग्री, छठ घाट के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद

अधूरे निर्माण को पूरा करने को रखवाई निर्माण सामग्री, छठ घाट के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद
हनुमानगढ़. राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति के बैनर तले सर्व समाज की ओर से पिछले करीब एक माह से किए जा रहे संघर्ष की जीत हुई। समिति के बैनर तले सर्व समाज की ओर से जंक्शन में खुंजा नहर पर अधूरे घाट निर्माण को पूर्ण करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा था। इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी मिला गया और विधायक से भी घाट के निर्माण की मांग की गई थी। शनिवार को नहर पर घाट निर्माण के लिए कंकरीट एवं अन्य निर्माण सामग्री पहुंच गई। संघर्ष समिति सदस्य व बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सारस्वत ने बताया कि पूर्वांचल समाज के लोगों का बड़ा त्योहार छठ आगामी माह में है और खुंजा नहर में घाट पर सीढिय़ों का निर्माण भी पूर्ण नहीं हुआ था। इसके लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा था।
जगदीप सिंह एवं मनोज बड़सीवाल ने बताया कि यह जीत केवल पूर्वांचल समाज की नहीं बल्कि सर्व समाज की है। क्योंकि पूर्वांचलवासी भी हमारे समाज का एक बड़ा हिस्सा हैं। राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति प्रदेशध्यक्ष एडवोकेट विजयसिंह चौहान ने सर्व समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया। करते हुए कहा कि यह हमारी एकजुटता का ही परिणाम है कि खुंजा नहर पर अधूरे घाट के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। समाजसेवी प्रो. सुमन चावला, एडवोकेट रघुवीर सिंह वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, रामाशीष यादव, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, विजय पेशवानी, सुमन, टोनी, भंवर खान, अशरफी लाल यादव, सुरेंद्र गुप्ता, रंजीत कुमार, सज्जन कुमार, संजीव कुमार, रामू, राजेश त्रिपाठी, सुनील कुमार, उमाशंकर दास, मंगलदास, विकास झा, राहुल मिश्रा, गंगासागर यादव, रिजवान खान, रामेश्वर कुशवाहा, रतन कुमार, धनिक लाल गुप्ता, विजय यादव, अजय यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, मुकेश्वर दास सहित अन्य ने खुशी व्यक्त किया है। अब अधूरे घाट का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा और पूर्वांचल समाज के नागरिक अपना मुख्य त्योहार बेहतर तरीके से मना सकेंगे।

Updated on:
25 Oct 2020 10:09 am
Published on:
25 Oct 2020 10:09 am
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति