हनुमानगढ़

संगरिया की क्राइम खबरेें एक क्लिक में

- विवाहिता को पीटा, घायल हालत में छोड़ गए पीहर -  चार स्थाई वारंटी पकड़े - युवती के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2017, 5:08 PM IST
crime in sangria
crime in sangria

पीडि़ता अस्पताल में है भर्ती
संगरिया. बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को मारपीट कर ससुराल वाले पीहर छोड़ गए। जो सरकारी हस्पताल में उपचाराधीन है। पीडि़ता गांव भाखरांवाली निवासी मुन्नादेवी (२४) पुत्री कृष्ण नायक ने इस आशयस का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व 2 ईईओ थाना घमूड़वाली तहसील पदमपुर जिला श्रीगगांनगर के राकेश नायक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पिता कृष्ण अंधे व्यक्ति हैं। बाइक की मांग पर मिली प्रताडऩा के बाद मौसा दुलीचंद व रिश्तेदारों ने पंचायत की, पर बात नहीं बनी।

अब पति राकेश, ससुर कालूराम व सास मामकोरी ने एक राय होकर उसे थाप-मुक्कों व लाठियों से बुरी तरह मारपीट कर घर में बंद कर दिया। दूसरे दिन १२ सितंबर को जीप में डालकर बेहोशी की हालात में पीहर भाकरांवाली घर के आगे छोड़कर चले गए। उसे मां विमला व भाई हनुमान ने घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां वो उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक पर उसकी बेटी का अपहरण का आरोप
संगरिया. समीस्थ मंडी डबवाली (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति ने वार्ड के एक युवक पर उसकी बेटी का अपहरण कर किसी अज्ञात जगह पर छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामाला दर्ज कर जांच शुरू की है। मंडी डबवाली के वार्ड नंबर एक निवासी दीपक कुमार ने बताया कि दो सितंबर को उनके वार्ड के युवक भारती ने दोपहर करीब एक बजे उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।

जब शाम तक उसकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने आस-पड़ोस में पूछताछ की। इसके बाद रिश्तेदारी में भी पता किया, पर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि उनके मोहल्ले का भारती इसी दिन से गायब है, तो उन्हें शक हो गया कि उसने ही उसकी बेटी का अपहरण कर उसे किसी गुप्त स्थान पर छिपाया है।

चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर किया पेश
संगरिया. पुलिस ने चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। एचएम हरिसिंह ने बताया कि मारपीट के बारह साल पुराने मामले में वांछित गिलवाला निवासी परमेश्वरी पत्नी हरिराम व उसके पुत्र मांगीराम बिश्रोई, दो साल पुराने चोरी के मामले में फरार गांव गुडिय़ा निवासी अहमदरजा उर्फ गब्बा पुत्र नजर हुसैन मुसलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, मारपीट के पुराने मामले में वांछित वार्ड १४ निवासी रामचंद गायणा की मौत हो जाने पर उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र कोर्ट में पेश किया गया। टीम में एचसी ओमप्रकाश, कांस्टेबल फारूख व मानाराम शामिल थे।

Video: केसे हो शिक्षा का उजियाला...

Published on: