- पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच- जेईएन एपीओ
हनुमानगढ़-नोहर यहां विद्युत निगम कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत बडबिराना निवासी रणवीर छींपा (३५) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई मदनलाल पुत्र रामकुमार छींपा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने खेत में तारामीरा की फसल पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था। करीब साढ़े छह बजे विद्युत निगम कार्यालय में कार्यरत उसका भाई रणवीर छींपा मौके पर पहुंचा। इस दौरान रणवीर ने गलती से मटके के पास रखे कीटनाशक स्प्रे के बर्तन से मटके का पानी पी लिया। जिसके बाद उसे शरीर में जलन महसूस होने लगी। हालात बिगड़ती देख खेत के पड़ोसी सुखलाल शर्मा, ओमप्रकाश छींपा, अमरङ्क्षसह, हवासिंह छींपा आदि की सहायता से उसे नोहर स्थित राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक यहां विद्युत निगम के सहायक अभियंता ग्रामीण के कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर स्टोर कीपर का प्रभार दिया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज की है।[नसं.]
उच्चाधिकारी पर प्रताडऩा का आरोप, वायरल हो रहा सुसाइड नोट
नोहर. डिस्कॉम ग्रामीण कार्यालय में तकनीकी सहायक रणवीर छींपा की मौत से जुड़ा एक सुसाइड नोट बुधवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। जिसमें मृतक कर्मचारी ने अपने उच्चाधिकारी पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए अपनी मौत का दोषी ठहराया। वायरल सुसाइड नोट में मृतक रणवीर छींपा ने अपने एक उच्चाधिकारी पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि उसने ४ अप्रैल २०२२ को अपने सहायक अभियंता को दस दिन की छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिया था। ५ अप्रैल को उसे स्टोर कीपर से हटाकर संजय कुमार को नियुक्त करते हुए छुट्टी देने से मना कर दिया गया।
६ अप्रैल को उसने संजय को स्टोर का चार्ज सौंप दिया। इसके बाद जानबूझकर उसे दलपतपुरा जेइएन के अधीनस्थ भोगराना फिडर का कार्यभार सौंपने का आदेश थमा दिया गया। इस पर उसने पूर्व में हुई दुर्घटना के दौरान करंट लगने से पैर कटने का हवाला देते हुए लाइन कार्य करने में असक्षमता जाहिर की लेकिन अधिकारी ने नए आदेशानुसार ही ड्यूटी करने की दो टूक बात कही। सुसाइड नोट में अधिकारी पर बार-बार टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की बात लिखी गई है। इस संबंध में मामले की जांच में जुटे थाना प्रभारी रविंद्रसिंह नरूका ने बताया कि डिस्कॉम कर्मचारी की मौत के मामले में परिजनों की सूचना पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का सुसाइड नोट प्रस्तुत नहीं किया गया है। [नसं.]
जेइएन पर गिरी गाज, एपीओ कर बाड़मेर भेजा
नोहर.जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रशासनिक सचिव मुकेश चौधरी ने बुधवार शाम पत्र जारी कर यहां ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता नवनीत सिंह को एपीओ करते हुए बाड़मेर जोन के जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय में उपस्थिति के आदेश जारी कर दिए। [नसं.]