- जाखड़ांवाली के वार्ड छह में शनिवार देर रात की घटना
हनुमानगढ़. जाखड़ांवाली ग्राम के वार्ड ६ निवासी गोविन्द राम वर्मा के घर में बनी डिग्गी में शनिवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दो वर्षीय पौत्र की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राकेश वर्मा का दो वर्षीय पुत्र दीनदयाल रात्रि करीब साढ़े नौ बजे डिग्गी का ढ़क्कन खुला होने से गिर गया। परिजन खाना खाने के बाद सो गये।
रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जब बच्चे को संम्भाला गया तो डिग्गी का ढ़क्कन खुला देखकर उसमें गिरने की आंशका हुई। दादा गोविन्दराम वर्मा ने बताया कि माता-पिता ने दीनदयाल के दादा के पास होने का समझकर सो गए। देर रात्रि को जब बालक नहीं दिखा तो आसपास के घरों में तलाश की मगर बालक का पता नहीं लगने पर किसी ने डिग्गी का ढ़क्कन खुला देकर डिग्गी में झांका तो दीनदयाल का शव पानी पर तैर रहा था। मौके पर मौजूद महावीर नाई, कालुसिंह, भागीरथ आदि ने बालक को निकालकर जमीन पर लैटाकर पानी निकालने की कोशिश की मगर जब तक बालक को मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग एकत्रित हो गए। राकेश के दो पुत्र थे। जिसमें दीनदयाल छोटा था।
डिग्गी सें पिंजरा हटाने से हुआ हादसा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घर की चौकी में बनी पानी की डिग्गी का प्लास्टिक के ढक्कन के रिपटें नहीं होने से साईड में रखकर ही पानी निकाला जाता था। घटना से पहले डिग्गी के ढक्कन पर हमेशा की तरह लोहे का पिंचरा रखा हुआ था मगर दूधवाले को दूध देने के बाद पिचंरा डिग्गी के ढक्कन पर रखना भूल गये। अनुमान है कि दो वर्षीय बालक डिग्गी के पास से निकलते हुए ढक्कन टेढ़ा होने से डिग्गी में गिर गया था। दादा गोविन्दराम का कहना है कि हमेशा ही पिंजरा डिग्गी के ढक्कन पर रखते थे मगर आज ही यह भूल होने से बालक डिग्गी में गिर गया। अचानक हुए हादसे से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।