हनुमानगढ़

कैंप लगाकर मुआवजा देने की मांग

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. भारतमाला एनएच 754 के संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बैंक लोन केसीसी की शेष बची जमीन पर शिफ्ट करने व कैम्प लगाकर मुआवजा भुगतान करने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।  

less than 1 minute read
कैंप लगाकर मुआवजा देने की मांग

कैंप लगाकर मुआवजा देने की मांग

हनुमानगढ़. भारतमाला एनएच 754 के संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बैंक लोन केसीसी की शेष बची जमीन पर शिफ्ट करने व कैम्प लगाकर मुआवजा भुगतान करने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष दलीप छिम्पा व प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सभी कलक्टर से मिले। इससे पूर्व हुई बैठक में समस्त किसानों ने बुधवार को कब्जा अधिकरण के दौरान चौटाला में किसानों के साथ की गई मारपीट एवं किसान नेता राकेश फगेडिय़ा के साथ किए गए दुव्र्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही सभी किसानों ने तय किया कि राजस्थान के अधिक से अधिक किसान हरियाणा जाकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करेंगे। ज्ञापन में बताया है कि इस समय बंैक किसानों को केसीसी की पूरी राशि भरवाकर दुबारा केसीसी बनवाने के लिए मजबूर कर रहा है। इसमें किसानों को अत्यधिक खर्चा व समय लगेगा जबकि पूर्व में कलक्टर ने आश्वस्त किया था कि किसी भी किसान को केसीसी दुबारा नहीं बनवानी पड़ेगी। इसके साथ हनुमानगढ़ तहसील में भी संगरिया के उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिविर लगाकर किसानों को दिए गए मुआवजे की तर्ज पर हनुमानगढ़ में भी गांवों में शिविर लगाकर मुआवजा देने व जिस किसान का जमीन पर कब्जा काश्त है उसी किसान को मुआवजा भुगतान करने की मांग की है। रेवंतराम, चरणजीत, कृष्ण, रामकुमार, रामप्रताप, पृथ्वीराज, भूप बिश्नोई, हनुमान, ओमप्रकाश, लालचंद, धर्मपाल, काशीराम, भागीरथ आदि किसान मौजूद थे।

Published on:
26 Nov 2021 08:51 pm
Also Read
View All