हनुमानगढ़

इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की वितरिकाओं में समान रूप से पानी चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता से मिला। इस मौके पर सभी ने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपकर रावतसर व नौरंगदेसर वितरिका में पानी चलाने की मांग की।  
2 min read
इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल
इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल

इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल
-जल्द नहरों में सिंचाई पानी नहीं चलाने पर एक सितम्बर को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की वितरिकाओं में समान रूप से पानी चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता से मिला। इस मौके पर सभी ने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपकर रावतसर व नौरंगदेसर वितरिका में पानी चलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वाले किसानों का कहना था कि दोनों वितरिका एक साथ सूरतगढ़ ब्रांच के साथ बंद हुई थी। जबकि सूरतगढ़ ब्रांच में 25 अगस्त को पानी आ गया लेकिन नौरंगदेसर व रावतसर वितरिका के साथ भेदभाव करते हुए उसमें पानी नहीं छोड़ा गया। किसानों ने आरोप लगाया कि यह सौतेला व्यवहार है। आज भी पोंग बांध में 1337 फीट पानी है। इसके बावजूद भी दोनों वितरिका में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और ना ही पिछले छह महीने से रेगुलेशन बनाया गया है। किसानों ने ज्ञापन में बताया है कि सितंबर 2004 में 1342 फीट में भी दो बंद दों चालू नहरों का रेगुलेशन बनाया गया था। अगर अब पानी नहीं आया तो किसानों की पकी पकाई फसल बर्बाद हो जाएगी। मुख्य अभियंता ने रेगुलेशन बनाने में असमर्थता जताई तो किसानों ने कहा कि इस तरह तो आप इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हो। माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने मीडिया को बताया कि हमारा प्रतिनिधि मंडल सिंचाई पानी को लेकर मुख्य अभियंता से सवाल मांगने गया था। मगर मुख्य अभियंता विनोद मित्तल जवाब देने की बजाय बाहर निकल आए। मुख्य अभियंता की कार्यशैली से नाराज प्रतिनिधि मंडल ने घोषणा की कि जल्द नहरों में सिंचाई पानी नहीं चलाने पर एक सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा। नौरंगदेसर व रावतसर वितरिका को शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान जगजीत सिंह जग्गी, मोहन लोहरा, वेद मक्कासर, आमिर खान, सुरेश कुमार, विनोद वर्मा आदि शामिल थे।

Published on:
26 Aug 2021 08:12 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी डिटेन, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति