हनुमानगढ़

नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की समस्या आ सकती है। समय पर फसल का प्रबंधन नहीं करने पर नुकसान हो सकता है। इसे लेकर फील्ड स्टॉफ को तकनीकी जानकारी दी जा रही है।  

less than 1 minute read
असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या

असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या
हनुमानगढ़. असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की समस्या आ सकती है। समय पर फसल का प्रबंधन नहीं करने पर नुकसान हो सकता है। इसे लेकर फील्ड स्टॉफ को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा ने बैठक करके फील्ड स्टॉफ को नरमा-कपास की फसल की निगरानी करने की बात कही है। किसानों को तकनीकी सलाह देने को लेकर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। कृषि अधिकारी बलकरण सिंह, रविंद्र गोदारा, सुरेश कुमार व ओम प्रकाश पूनियां, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश दूधवाल आदि मौजूद रहे। फसल में पोषक तत्वों की कमी दूर करने को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उप निदेशक ने पूरी टीम को सक्रिय रहकर खेतों में निगरानी करने की बात कही है।

Published on:
29 Aug 2021 08:35 pm
Also Read
View All