हनुमानगढ़

तर्कशीलता के गुण के कारण ब्राह्मण एकजुट नहीं, इस बार प्रदेश में एकजुट होकर परशुराम जयंती मनाने का आग्रह

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. ब्राह्मण के बारे में कहा जाता है कि यह एकजुट नहीं होते। यह बहुत हद तक ठीक भी है। मगर इसका बड़ा कारण यह है कि ब्राह्मण वर्ग तर्कशील है। जहां तर्कशीलता रहेगी वहां पर एकजुटता नहीं रहेगी। शायद ब्राह्मण का यह मूल स्वभाव भी है।  

2 min read
तर्कशीलता के गुण के कारण ब्राह्मण एकजुट नहीं, इस बार प्रदेश में एकजुट होकर परशुराम जयंती मनाने का आग्रह

तर्कशीलता के गुण के कारण ब्राह्मण एकजुट नहीं, इस बार प्रदेश में एकजुट होकर परशुराम जयंती मनाने का आग्रह

हनुमानगढ़. ब्राह्मण के बारे में कहा जाता है कि यह एकजुट नहीं होते। यह बहुत हद तक ठीक भी है। मगर इसका बड़ा कारण यह है कि ब्राह्मण वर्ग तर्कशील है। जहां तर्कशीलता रहेगी वहां पर एकजुटता नहीं रहेगी। शायद ब्राह्मण का यह मूल स्वभाव भी है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखते हुए समाज उत्थान के प्रयास करने चाहिए। यह बात जयपुर से आए चाणक्य गण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष योगेशवर नारायण शर्मा ने गुरुवार को कही। साथ ही कहा कि ब्राह्मणों के बारे में कुछ भ्रांतियां भी कुछ वर्ग फैला रहे हैं। इसमें मनुवादी सोच के नाम पर ब्राह्मणों को घेरने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ शास्त्रार्थ करने की जरूरत है। जब हम ऐसा करेंगे तो कई नए तथ्य सामने आएंगे। इस तरह के नवाचार हम कई जगहों पर कर चुके हैं। जंक्शन के गांधीनगर स्थित गायत्री विद्या मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को अलग-अलग बैनर की बजाय एक मंच पर आना चाहिए। हम समता आंदोलन के माध्यम से सभी सवर्ण वर्ग की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस बार भगवान परशुराम की जयंती 14 मई को सर्व ब्राह्मण समाज एक साथ एकजुट होकर मनाएगा। उन्होंने अन्य नगरों की बजाए हनुमानगढ़ के विप्र बंधुओं की एकजुटता की सराहना की। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से योगेश्वर नारायण शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा, सर्व ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रांतीय महामंत्री दिनेश दाधीच , आर्य समाज जिला प्रधान आनंद मोहन शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक विजय कौशिक, विप्र फाउंडेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्वनी पारीक, युवा विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रतन राजपुरोहित, युवा विप्र फाउंडेशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मनीष कौशिक, विप्र सेना विधानसभा अध्यक्ष अमिष गौतम, भीष्म कौशिक, रोहताश शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, प्रेम दायमा, पंडित जसवीर शर्मा, सचिन कौशिक, मेघराज कौशिक आदि मौजूद रहे।

Published on:
18 Mar 2021 07:56 pm
Also Read
View All