हनुमानगढ़

शिविर में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व देहात मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया।  

less than 1 minute read
शिविर में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर

शिविर में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर
-भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

हनुमानगढ़. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व देहात मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। जंक्शन के जाट भवन में चल रहे शिविर के अंतिम दिन नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कुल पांच सत्र रहे। अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा नेता हरिमोहन महर्षि, मंडल उपाध्यक्ष कुलवीर कम्बोज, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपाराम मूंड ने की। पांचों सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जिला महामंत्री महावीर महला, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष सहारण ने अलग अलग विषय पर विस्तार से संबोधन दिया।
भाजपा नेता अमित सहू ,मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी, देहात मंडल अध्यक्ष विजय झाझड़ा, भाजपा नेता जसपाल सिंह,उपाध्यक्ष विजय शोभराज,महामंत्री मनप्रीत सिंह, प्रदीप कड़वा, डॉ. झमनलाल पाइवाल, मंडल मंत्री रवि सिंगिकट, संजय रावत, आईटी सयोजक जयकिशन, मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक खाती, पार्षद हिमांशु महर्षि,गुरदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, भूप सिंह, बजरंग भाटी, सुमित पूनिया, शिविर के सह संयोजक एसके यादव,तलवीर प्रहार मंडल उपाध्यक्ष लच्छू देवी नारायण नायक, रणजीत सिंह, राजकुमार बागोरिया, बजरंग सैन ,सुमेर सिंह, ओम सारस्वत जीवन गर्ग,अमित तिवाड़ी, शिवपाल, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन श्रीवास्तव व जिला कार्यालय प्रभारी मोहन चंगोई ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में पिछले छह साल से हुए अंत्योदय प्रत्यन, भारत के सुरक्षा सामथ्र्य के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने, सोशल मीडिया का उपयोग, संगठन संरचना में हमारी भूमिका आदि विषयों पर विचार किया गया।

Published on:
01 Mar 2021 08:01 am
Also Read
View All