हनुमानगढ़

शराब ठेका खुलने पर जताया रोष

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. टाउन की भैरव सिंह पंवार कॉलोनी के बाहर शराब का ठेका खुलने से वार्डवासियों में रोष व्याप्त हो गया। शुक्रवार को उपसभापति अनिल खीचड़ के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कॉलोनी के गेट पर धरना लगा दिया। वार्ड वासियों ने बताया कि कॉलोनी के अंदर मुख्य द्वार के पास मंदिर स्थापित है।
less than 1 minute read
शराब ठेका खुलने पर जताया रोष
शराब ठेका खुलने पर जताया रोष

शराब ठेका खुलने पर जताया रोष
सभापति के हस्तक्षेप से धरना हुआ समाप्त

ठेके की लोकेशन यहां से कैंसिल नहीं की गई तो वार्डवासी आंदोलन उग्र करने को मजबूर होंगे

हनुमानगढ़. टाउन की भैरव सिंह पंवार कॉलोनी के बाहर शराब का ठेका खुलने से वार्डवासियों में रोष व्याप्त हो गया। शुक्रवार को उपसभापति अनिल खीचड़ के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कॉलोनी के गेट पर धरना लगा दिया। वार्ड वासियों ने बताया कि कॉलोनी के अंदर मुख्य द्वार के पास मंदिर स्थापित है। नियमानुसार आवासीय क्षेत्र और मंदिर के नजदीक शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। परंतु जिला आबकारी अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखते हुए आवासीय क्षेत्र के पास और मंदिर के पास ठेके की लोकेशन पास कर दी। इससे वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है। वार्ड वासियों ने नारेबाजी करते हुए आबकारी अधिकारी के विरुद्ध रोष जताया। उपसभापति अनिल खीचड़ ने बताया कि कॉलोनी के बाहर शराब ठेका खुलने से महिलाओं व बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। लोगों की धार्मिक भावना भी आहत होगी। उन्होंने बताया कि अगर शराब के ठेके की लोकेशन यहां से कैंसिल नहीं की गई तो वार्डवासी आंदोलन उग्र करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर डॉ. बृजेश गौड़, नीरज सिंघल, जगदीश सोनी, गौरव सोनी, मधुर धमीजा, पुष्पा सोनी, अंजना, कन्हैया लाल, रामावतार खीचड़ व अन्य वार्डवासी मौजूद थे। धरना-प्रदर्शन के बाद सूचना मिलने पर देर शाम को नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आबकारी अधिकारी से इस बारे में चर्चा की। इसमें आबकारी अधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सभापति बंसल के हस्तक्षेप के बाद नागरिकों ने धरना समाप्त कर दिया।

Published on:
29 Apr 2022 08:46 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति