हनुमानगढ़

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर किसानों को गेहूं बेचने में आ सकती है दिक्कतें

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. गेहूं उत्पादन में हनुमानगढ़ जिला सिरमौर रहा है। इसलिए गेहूं की सरकारी खरीद भी इसी जिले से सर्वाधिक होने के आसार हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारी में एफसीआई के अधिकारी जुट गए हैं।  

2 min read
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर किसानों को गेहूं बेचने में आ सकती है दिक्कतें

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर किसानों को गेहूं बेचने में आ सकती है दिक्कतें
-गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया में इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
-मंडियों में आढ़तियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग देने की तैयारी
हनुमानगढ़. गेहूं उत्पादन में हनुमानगढ़ जिला सिरमौर रहा है। इसलिए गेहूं की सरकारी खरीद भी इसी जिले से सर्वाधिक होने के आसार हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारी में एफसीआई के अधिकारी जुट गए हैं। इसके तहत बारदाने का स्टॉक तथा मंडियों में गेहूं उठाव को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने का कार्य अंतिम चरण में है। सरकारी खरीद के तहत अबकी बार ऑनलाइन तरीके से किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी आ सकती है। सरकारी खरीद प्रक्रिया के तहत इस बार एक किसान को एक दिन में दो टोकन ही जारी किए जाएंगे। इसमें एक टोकन पर डेढ़ सौ क्विंटल खरीद की जाएगी। खरीद के बाद भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। रबी सीजन २०२१-२२ में भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन के लिए निगम के पोर्टल पर किसानों को अपना नाम, पता, कैटगिरी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, जमीन व बिजाई का विवरण दर्ज करवाना होगा। इसमें फसल बेचने के लिए किसान अपनी इच्छा के अनुसार मंडी का चयन कर सकेंगे। टोकन में दर्ज निर्धारित तिथि के दिन ही किसान को अपनी फसल मंडी में लानी होगी। भारतीय खाद्य निगम के हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर क्षेत्र के मंडल प्रबंधक चक्रेश कुरिल ने बताया कि इस बार गेहूं की सरकारी खरीद में दो करोड़ बीस लाख बारदाने की आवश्यकता होगी। पचास प्रतिशत बारदाने का स्टॉक कर लिया गया है। अगले सप्ताह तक ८० प्रतिशत तक बारदाना उपलब्ध होने के आसार हैं।

आढ़तियों को ट्रेनिंग
किसानों को रजिस्ट्रेशन कार्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसे देखते हुए मंडी में आढ़तियों को ट्रेनिंग दिया जाएगा। जिससे किसानों को गेहूं बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। किसान चाहें तो एफसीआई के फारर्मर लॉगइन पर जाकर खुद भी रजिस्टे्रशन करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान ईमित्र पर जाकर भी रजिस्टे्रशन करवा सकेंगे।

जल्द होगी बैठक
गेहूं की सरकारी खरीद संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की समन्वय बैठक होगी। इसमें गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जाएगी। २४ मार्च को कलक्ट्रेट में यह बैठक संभावित है।

Published on:
15 Mar 2021 09:12 am
Also Read
View All