हनुमानगढ़

सिंचाई पानी के लिए बेमियादी अनशन बैठे किसानों की बिगड़ रही सेहत

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़/नोहर. टेल पर ङ्क्षसचाई पानी की मांग को लेकर यहां रायसिंहपुरा माइनर पर अनशनरत किसानों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। परंतु किसान आठ सूत्री मांगें पूरी होने तक टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को 12वें दिन भी ग्यारह किसान अनशन पर बैठे रहे।
less than 1 minute read
सिंचाई पानी के लिए बेमियादी अनशन बैठे किसानों की बिगड़ रही सेहत
सिंचाई पानी के लिए बेमियादी अनशन बैठे किसानों की बिगड़ रही सेहत

सिंचाई पानी के लिए बेमियादी अनशन बैठे किसानों की बिगड़ रही सेहत
- सिंचाई पानी के लिए अनशनरत किसानों के स्वास्थ्य में गिरावट
- रासलाना टेल के किसानों का अनशन जारी
- नोहर के रायसिंहपुरा माइनर पर चल रहा किसानों का धरना व अनशन
हनुमानगढ़/नोहर. टेल पर ङ्क्षसचाई पानी की मांग को लेकर यहां रायसिंहपुरा माइनर पर अनशनरत किसानों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। परंतु किसान आठ सूत्री मांगें पूरी होने तक टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को 12वें दिन भी ग्यारह किसान अनशन पर बैठे रहे। किसानों की स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे सरकारी चिकित्सा अधिकारी बसंत शर्मा ने सरपंच प्रतिनिधि कनीराम बेनीवाल, कुंभाराम जाखड़, बिशनाराम मुंदलिया व भगवानाराम सहारण के स्वास्थ्य में गिरावट बताते हुए उन्हें चिकित्सालय में भर्ती होने की सलाह दी। किसानों ने पुन: रेगुलेशन जारी कर आठ दिन तक टेल पर सिंचाई पानी, सिद्धमुख नहर में 565 क्यूसेक सिंचाई पानी, नहर व माइनर की सफाई कर रीलाइनिंग करने, अधूरे खालों का निर्माण, जल संसाधन विभाग के रिक्त पद भरने, सिंचाई पानी चोरों पर सख्त कार्रवाई, किलाबंदी व चकबंदी कार्य शीघ्र पूरा करने, सिंचाई पानी चोरी पर रोक के लिए अलग से पुलिस थाना, सिद्धमुख नहर को दो गु्रप चलाने, रेलवे सम्पत्ति सुरक्षा की तर्ज पर सिंचाई पानी चोरी पर भी कड़ा कानून बनाने की मांग की है। वहीं किसानों की ओर से 14 दिसम्बर को प्रस्तावित जयपुर मार्ग पर जाम को सफल बनाने के लिए किसान राजेन्द्र ढिल, कुलदीप सहू, शिशपाल जाखड़, जोतराम मेघवाल, रामकिशन सहारण, लादुराम खाती, देवीलाल ढिल, हरिसिंह जाखड़, जगदीश कस्वां, रामकुमार, मनीराम सहारण, गणेश शर्मा, राजेन्द्र भोभिया आदि ने जनसम्पर्क किया।

Published on:
12 Dec 2020 10:57 am
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति