हनुमानगढ़

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

हनुमानगढ़. झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सदर थाने में कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

2 min read
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए किया मजबूर
- दो महिलाओं सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज
- सदर थाना पुलिस जुटी जांच में
हनुमानगढ़. झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सदर थाने में कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में रवीना तेली निवासी डबलीराठान कुतुबवास का आरोप है कि उसके पति हनीफ खां ने 23 मार्च 2022 को आत्महत्या कर ली थी। उनको इसके लिए मजबूर किया गया। सोहनसिंह बावरी पुत्र अमरसिंह बावरी व उसकी पत्नी मनजीत तथा चरणजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह उर्फ पाली निवासी तीनों निवासी डबलीराठान कुतुबवास ने उसे तथा पति हनीफ खां को झूठे मुकदमे में फंसा दिया। उसको लेकर पति परेशान हो गया। आरोपियों की प्रताडऩा से तंग होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हेरोइन तस्करी का आरोपी युवक रिमांड पर
हनुमानगढ़. हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक को सदर थाना पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी चंद्रभान धुंआ ने बताया कि आरोपी जयंत गोदारा (22) पुत्र जयदेव गोदारा निवासी जाखड़ांवाली पीएस पीलीबंगा हाल वार्ड 24, गली नम्बर 17, टाउन का 12 मई तक रिमांड मंजूर कराया गया है। रिमांड अवधि के दौरान उससे नशे की खरीद-फरोख्त आदि के बारे में पूछताछ कर अन्य की संलिप्तता जांची जाएगी। गौरतलब है कि टाउन थाने की एसआई शालू बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार रात घग्घर नदी पटड़ा रोही चक ज्वालासिंहवाला में बाइक पर जा रहे जयंत गोदारा की तलाशी ली। उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन मिली। बाइक व हेरोइन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इसकी जांच सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई चन्द्रभान धुआं को सौंपी गई।

Published on:
08 May 2022 08:03 pm
Also Read
View All