हनुमानगढ़

कांग्रेस के गणेशराज बंसल बने सभापति

कांग्रेस के गणेशराज बंसल बने सभापति - दस साल बाद कांग्रेस का बना सभापति - हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव - कांग्रेस को मिले 41 और भाजपा को मिले 19 मत - नहीं हुआ भितरघात, तय वोट ही दोनों को मिले

2 min read
कांग्रेस के गणेशराज बंसल बने सभापति
कांग्रेस के गणेशराज बंसल बने सभापति

कांग्रेस के गणेशराज बंसल बने सभापति
- दस साल बाद कांग्रेस का बना सभापति
- हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव
- कांग्रेस को मिले 41 और भाजपा को मिले 19 मत
- नहीं हुआ भितरघात, तय वोट ही दोनों को मिले

हनुमानगढ़ नगर परिषद में सभापति का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। कांग्रेस के गणेशराज बंसल सभापति निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने आमने-सामने के मुकाबले में भाजपा के मनोज कुमार बंसल को पराजित किया। 60 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के गणेशराज बंसल को 41 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनोज कुमार बंसल को 19 मत मिले। 60 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के 36, भाजपा के 18 और निर्दलीय 6 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इसमें से कांग्रेस के विजयी गणेशराज को 36 कांग्रेस के पार्षदों एवं पांच निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला। भाजपा प्रत्याशी मनोज बंसल एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन जुटा पाए और 18 भाजपा पार्षदों के वोट मिले।
हनुमानगढ़ नगर परिषद में सभापति के लिए सुबह दस बजे शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया आरंभ हुआ। टाउन नगर परिषद सभागार में मतदान हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। सुबह करीब 10.58 मिनट पर कांग्रेस के 36 और पांच निर्दलीय एक साथ पहुंचे। इनमें 27 पुरुष पार्षद और 14 महिला पार्षद शामिल थे। सबसे पहले मतदान वार्ड 36 से कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र गोंद ने करीब 11.05 बजे किया। दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर 5 के कांग्रेस के पार्षद अब्दुल हाफिज़़ ने किया मतदान। इसके बाद सभी पार्षदों ने किया। इसके पश्चात भाजपा के 18 व एक निर्दलीय पार्षद एक साथ पहुंचे और मतदान किया। दोपहर 12 .34 बजे चुनाव परिणाम घोषित हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों ने जुलूस निकाला और पटाखे बजाए। कांग्रेस का दस साल बाद बोर्ड बना है।

उपसभापति के लिए इन नामों की चर्चा
सभापति चुनाव के बाद उपसभापति पद के लिए जंक्शन से सुमित रिणवा, मंजू रिणवा, मदन बाघला, कौरसिंह खोसा, तरूण विजय, गुरदीप चहल, अंजना जैन के नाम की चर्चा है। जबकि टाउन में अनिल खीचड़, सुशीला खीचड़, मनोज सैनी, एडवोकेट रेखा भार्गव, राजेंद्र शर्मा (गोनू), असलम अली टाक, सुरेंद्र गोंद सहित 13 नामों की शहर में चर्चा है।

नगर परिषद के चारों तरफ लगाए बेरिकेड्स
यातायात पुलिस प्रभारी सुशील खत्री ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय के चारों तरफ बेरिकेड्स लगाए गए हैं। गुरुद्वारा सुखा सिंह महताब सिंह से भटनेर दुर्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसी तरह पंचायत समिति कार्यालय से भटनेर दुर्ग तक वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए 25 यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।


उपभापति के लिए आज होगी खींचतान
उपसभापति के लिए कांग्रेस पार्टी में खींचतान चल रही है। हालात यह है कि कई सामाजिक संगठन से लेकर समाज के पदाधिकारी अपना उपसभापति बनाने के लिए विधायक चौधरी विनोद कुमार व पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों पर दबाव डाले हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकार के मंत्रियों से भी फोन करवाए जा रहे हैं। उपसभापति को लेकर कांग्रेस अपने प्रत्याशी का चयन मंगलवार शाम को करेगी। उपसभापति के प्रत्याशी को 27 को सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह साढ़े ग्यारह बजे से होगी। पर्चा वापस दोपहर दो बजे तक वापस उठाया जाएगा। इसके पश्चात मतदान होगा।

Published on:
26 Nov 2019 03:05 pm