हनुमानगढ़

गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ ने दूध की क्रय दरों में की बढ़ोतरी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ की ओर से दूध की क्रय दरों में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।  
2 min read
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ ने दूध की क्रय दरों में की बढ़ोतरी
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ ने दूध की क्रय दरों में की बढ़ोतरी

गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ ने दूध की क्रय दरों में की बढ़ोतरी
-दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी से संघ पर लगभग 50.00 लाख रुपए प्रति माह का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा
हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ की ओर से दूध की क्रय दरों में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। गंगमूल डेयरी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोर ने बताया कि गंगमूल डेयरी द्वारा हमेशा अपने दुग्ध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी की जाती है। दुग्ध उत्पादकों द्वारा तुड़ी की दरें बढ़ जाने के कारण दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी इसलिए संघ द्वारा अपने दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए दूध की क्रय दरों में 1 मई 2022 से एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले के दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक लाभ होगा। गंगमूल डेयरी के प्रबंध संचालक पीके गोयल ने बताया कि संघ द्वारा इससे पहले 11 मार्च 2022 को दुग्ध उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध की क्रय दरों में 1.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी । गोयल ने यह भी बताया कि डेयरी द्वारा 01 अप्रैल 2022 से मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि भी 2.00 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 5.00 रुपए प्रति लीटर की गई थी। इस प्रकार दो माह में तीन बार दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी की गई है । गोयल ने बताया कि दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी से संघ पर लगभग 50.00 लाख रुपए प्रति माह का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा। इसे डेयरी द्वारा अपने खर्चों में कमी करते हुए एवं कुशल प्रबंधन से व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए पूरा किया जाएगा। एमडी गोयल ने बताया कि संघ द्वारा अपने दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध की अच्छी कीमत के साथ साथ दुग्ध उत्पादक सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों का बीमा किया जाता है। उन्हें तकनीकी सुविधाएं जैसे आपातकालीन पशु चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक पशु चिकित्सा सुविधा, संतुलित पशु आहार, अनुदानित दर पर उन्नत किस्म के हरे चारे के बीज इत्यादि भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। दुग्ध उत्पादकों से निवेदन किया है कि वे अपनी दुग्ध समिति पर दूध देकर बढ़ी हुई दूध की क्रय दरों एवं अन्य तकनीकी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।

Published on:
26 Apr 2022 08:00 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति