
-रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन से संगत को किया निहाल
-गुरु ग्रंथ साहिब पाठ के उपरांत बरताया अटूट लंगर
डबली राठान (हनुमानगढ़)- कस्बे की दूसरी पंचायत कुतुब स्थित श्री गुरु नानक देव गोशाला का आठवां वार्षिकोत्सव रविवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय के प्रागण में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग रविवार सुबह सवा दस बजे डाला गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु वाणी का श्रवण किया।
भाई रागी गोपाल सिंह धनोला ने गुरु ग्रंथ साहिब की महिमा एवं शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। गो सेवा एवं दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गाय की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। निराश्रित गोवंश की सार संभाल के लिए गोशाला कमेटी एवं सभी ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
-लंगर सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया
लंगर बनाने एवं बरताने में सेवा करने वालों ने बढ़-चढ़कर सेवाएं दी। महिला श्रद्धालुओं ने लंगर बनाने एवं बर्तन साफ सफाई करने का कार्य बखूबी से निभाया तो लंगर बरताने में युवा टीम भी पीछे नहीं रही सभी भाग दौड़कर सेवा करते नजर आए
-दानदाताओं का आभार
गोशाला के रख रखाव के लिए दानदाताओं में ५१हजार रुपये सेवा निवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ एम पी सिंह शेखावत,११ हजार रुपए बाबा जगसीर सिंह सिविया,५हजार एक सौ रुपए गोशाला कमेटी अध्यक्ष सरुप सिंह बराड़,४हजार एक सौ रुपया गुरनाम सिंह,४हजाररुपये गुरचरण सिंह, ३हजार एक सौ रुपए कुलदीप सिंह मक्कड़, २हजार एक सौ रुपए तेजा सिंह प्रेमी,११बोरो खल बाबा बहादुर डेरा पीलीबंगा तथा अन्य दान दाताओं का भी कमेटी द्वारा गोशाला में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
-गोशाला का होगा नव निर्माण
गोशाला कमेटी अध्यक्ष सरुप सिंह बराड़ व गुरछिन्दर सिंह ने बताया कि गोशाला का स्थान कम होने से आ रही परेशानियों को मध्य नजर रखते हुए जनसहयोग से खरीदी भूमि पर श्री गोशाला निर्माण का कार्य मंगलवार को शुरू किया जायेगा।
गोशाला कमेटी अध्यक्ष सरुप सिंह, कोषाध्यक्ष सतपाल मिढ़ा,बोहङ सिंह, गुरछिदर सिंह, पाल सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।