18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के पूर्व मंत्री पवन गोदारा के आवास में चोरी, पुलिस मुख्यालय के दखल के बाद FIR दर्ज

Hanumangarh Theft Case: राजस्थान युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री पवन गोदारा के हनुमानगढ़ जंक्शन सेक्टर 6 स्थित आवास में चोरी की वारदात हो गई।अज्ञात चोर ई-रिक्शा में कीमती घरेलू सामान रखकर फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Congress Leader House Burglary

पूर्व मंत्री पवन गोदारा के घर चोरी, पत्रिका फोटो

High Profile Theft Case: राजस्थान युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री पवन गोदारा के हनुमानगढ़ जंक्शन सेक्टर 6 स्थित आवास में चोरी की वारदात हो गई।अज्ञात चोर ई-रिक्शा में कीमती घरेलू सामान रखकर फरार हो गए। मामले को लेकर परिवार की ओर से पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में लिखित शिकायत दी गई । परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

हनुमानगढ़ जंक्शन सिटी पुलिस थाने को दी शिकायत के अनुसार परिवार 29 मई को घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान मकान पर ताला लगा हुआ था। 8 जून को घर लौटने पर मकान के मुख्य द्वार, कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एफआइआर दर्ज

पूर्व मंत्री पवन गोदारा के परिवार का कहना है कि घर से नकदी, आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। घटना के संबंधा में पुलिस को विस्तृत सूची भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर परिवार ने नाराजगी जताई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पूर्व मंत्री पवन गोदारा के अनुसार पुलिस मुख्यालय में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया। इस पर शाम को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार शाम को जंक्शन सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ।

ई- रिक्शा में ले गए सामान

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने वारदात के लिए ई- रिक्शा का इस्तेमाल किया और सूने घर के ताले तोड़कर कीमती घरेलू सामान और नकदी समेट कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों में वारदात की तस्वीरें कैद हो गईं। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने फिलहाल चोरी गए सामान की कीमत का खुलासा नहीं किया हैं हालांकि पुलिस फुटेज के आधार पर ई रिक्शा की पहचान कर संदिग्ध चोरों की तलाश में जुट गई है।

कॉलोनी में संदिग्ध लोगों की आवाजाही

स्थानीय लोगों के अनुसार दिन में कॉलोनी में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। जिससे वारदात की आशंका से लोग भयभीत हैं। संदिग्ध लोग दिन में रैकी कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग