हनुमानगढ़

हरियाणा से आकर हनुमानगढ़ में लगाई फांसी

हनुमानगढ़. हरियाणा के सिरसा जिले का निवासी युवक बिना कुछ बताए घर से निकला। वहां से हनुमानगढ़ आया और सतीपुरा बाइपास स्थित खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
हरियाणा से आकर हनुमानगढ़ में लगाई फांसी
हरियाणा से आकर हनुमानगढ़ में लगाई फांसी

हरियाणा से आकर हनुमानगढ़ में लगाई फांसी
- सतीपुरा बाइपास पर खेत में लगाई फांसी
- आत्महत्या के कारणों का नहीं लग सका पता, पुलिस जुटी जांच में
हनुमानगढ़. हरियाणा के सिरसा जिले का निवासी युवक बिना कुछ बताए घर से निकला। वहां से हनुमानगढ़ आया और सतीपुरा बाइपास स्थित खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार को पेड़ पर बनाए फंदे पर लटकता मिला। आसपास के किसानों की सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया। दोपहर बाद मृतक की पहचान होने पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संंबंध में टाउन थाने में मर्ग दर्ज कराई गई। इसमें घटना के कारण नहीं बताए गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार मेवा सिंह निवासी गांव सुरतिया, तहसील रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा ने मर्ग दर्ज कराई कि उसके ताऊ का लड़का गुरविन्द्र सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी गांव सुरतिया, तहसील रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा सोमवार रात खाना खाकर बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव टाउन में राजवी पैलेस के सामने खेत में पेड़ पर बनाए फंदे से लटकता मिला।


आरोपियों को जेल
हनुमानगढ़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी गोपीराम उर्फ गुरप्रीत (23) पुत्र पालाराम तथा लक्ष्मण नायक (24) पुत्र मंगलाराम दोनों निवासी श्रीनगर पीएस टाउन को कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पीडि़त बालिका के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसकी बारह वर्षीय पुत्री 17 अप्रेल की रात घर में सो रही थी। रात को लघुशंका के लिए उठा तो उसकी पत्नी के पास चारपाई पर सो रही 12 वर्षीय बेटी गायब थी। तलाश शुरू की तो पास ही झुग्गी से दो लड़के मोटर साइकिल पर भागते दिखे। उसकी बेटी रोती हुई आई। उसने बताया कि गोपीराम व लक्ष्मण उसे जबरन चारपाई से उठाकर झुग्गी में ले गए। गोपीराम ने दुष्कर्म किया तथा लक्ष्मण झुग्गी के आगे खड़ा रहा। पुलिस ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Published on:
21 Apr 2021 11:25 am
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति