हनुमानगढ़

Hanumangarh Crime News : नहाते समय विवाहिता की फोटो खींची, वायरल की धमकी देकर किया ब्लैकमेल व रेप

Hanumangarh Crime News : हनुमानगढ़ के संगरिया में विवाहिता की तस्वीरें खींच पड़ोसी ने ब्लैकमेल व बलात्कार किया। जानें फिर क्या हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2025, 4:56 PM IST
Hanumangarh Crime News Married Woman Bathing Took a Photo Viral Threatening Blackmailed her and Raped

Hanumangarh Crime News : शर्मनाक। विवाहिता की तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल व बलात्कार करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया।

नहाते समय आरोपी ने खींची फोटो

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि कुछ समय पूर्व नहाते समय आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींच ली थी। उसे वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। पति को परेशानी बताई। लोक लज्जा के कारण किसी अन्य से जिक्र नहीं कर अपना घर बदल लिया। लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने बलात्कार के बारे में बताने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। घटना को लेकर पहले थाने में दी गई शिकायत के बाद आरोपी ने राजीनामा कर आईंदा परेशान नहीं करने की बात कही थी।

फोन पर बात कर आरोपी ने घर बुलाया

इसके बाद 24 दिसंबर को एक व्यक्ति ने घर आकर फोन पर आरोपी से बात कराई। ऐसा नहीं करने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी दी। फोन पर बात की तो ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने घर बुलाया।

दो जनों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

घर गई तो आरोपी मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश तथा महेन्द्रसिंह पुत्र कालाराम बाजीगर ने मारपीट की तथा दुष्कर्म किया। राजकीय चिकित्सालय संगरिया में चार दिनों तक भर्ती रहना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कर्ण सिंह को जांच सौंपी गई है।

Updated on:
17 Jan 2025, 4:56 PM IST
Published on: