12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : 21 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें 17-18-19-20 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जानें 17-18-19-20 जनवरी को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Jan 2025, 6:39 PM IST

Weather Update Western Disturbance Active on 21 January IMD Alert Know How Rajasthan Weather on 17-18-19-20 January

Weather Update : राजस्थान का मौसम बड़ी तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा छाने होने की संभावना है। कोहरे के प्रभाव से आगामी 2 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग का अपडेट है कि प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ जल्द सक्रिय होगा। बताया जा रहा है कि नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी के आस-पास सक्रिय होने के आसार है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद एक बार फिर मौसम में भारी बदलाव आएगा।

सबसे अधिक बारिश नगरफोर्ट व बसेड़ी हुई

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा नगरफोर्ट (टोंक) व बसेड़ी (धोलपुर) में 24 M.M. दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में ग्राम पंचायत व पंचायत समिति का 20 जनवरी से होगा पुनर्गठन, गाइडलाइन जारी

राजस्थान में सबसे कम तापमान नागौर में दर्ज

बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत दिन तथा अति शीत दिन भी दर्ज किया गया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर व जालौर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस नागौर में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में जिलों के बाद अब 9 ट्रेजरी समाप्त, नई व्यवस्था 1 फरवरी से होगी प्रभावी

जानें 17-18-19-20 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
17 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
18 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
19 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
20 जनवरी - मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।