पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, लोकसभा चुनाव के समय हमने तमाम दलों को एकत्रित किया। कांग्रेस INDIA गठबंधन का एक मजबूत स्तंभ है। INDIA गठबंधन का जिस सोच के साथ निर्माण हुआ था वह आज भी कायम है। INDIA गठबंधन पहले भी मजबूत था, आज भी मजबूत है। कुछ राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, लेकिन INDIA गठबंधन आज भी कायम है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा, NDA के विरोध में तमाम दल पहले भी एक साथ थे और आज भी एक साथ हैं।