2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा के नगर पालिका कुशलगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में मची हलचल, जानें पूरा मामला

Municipal Corporation Kushalgarh : नगर पालिका कुशलगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए घमासान मच गया है। आज नामांकन की अंतिम डेट है। भाजपा अभी तक प्रत्याशी नहीं तय कर सकी है। नवनिर्वाचित पार्षद प्रमिला मईड़ा ने नामांकन दाखिल कर पार्टी में हलचल मचा दी। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Banswara Municipal Corporation Kushalgarh President Post Ruckus in BJP Know Whole Matter

Municipal Corporation Kushalgarh : कुशलगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए मचे घमासान में नया मोड़ आ गया है। बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई और उधर, नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वार्ड 17 की नवनिर्वाचित पार्षद और निलम्बित अध्यक्ष बबलू मईड़ा की पत्नी प्रमिला मईड़ा ने नामांकन दाखिल कर पार्टी में हलचल मचा दी। मतदान 20 जनवरी को होगा। यह पद पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा के निलंबन के बाद रिक्त हुआ था। हालांकि भाजपा ने अभी तक अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन उन्हीं की पार्टी की प्रमिला मईड़ा का नामांकन पार्टी में गुटबाजी और चर्चाओं का केंद्र बन गया है। सबसे चौंकाने वाली बात है कि सवाल यह उठा है कि जनजाति वर्ग के पुरुष पार्षद मौजूद होने के बावजूद जनजाति वर्ग की महिला पार्षद ने नामांकन भरा है।

यह है निर्वाचन कार्यक्रम

निर्वाचन व उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने बताया कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा बुधवार को होगी और नामांकन वापसी गुरुवार तक की जा सकती है। 20 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

यह है बोर्ड की स्थिति

नगर पालिका कुशलगढ़ में कुल 20 वार्ड हैं, जिनमें भाजपा का पूर्ण बहुमत है।
भाजपा - 15
कांग्रेस - 2
निर्दलीय - 3

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की कवायद, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

ये है रोचक स्थिति

1- कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद एसटी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित है।
2- कांग्रेस के पास जनजाति वर्ग का पार्षद न होने से वह अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकती।
3- भाजपा में गुटबाजी की आशंका के चलते अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो सकता है।

पति को सरकार ने दिखाया था बाहर का रास्ता

पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा पर नियम विरुद्ध वाहन खरीद और फर्म विशेष को टेंडर देने जैसे आरोपों की पुष्टि के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर छह साल तक चुनाव लड़ने से रोक दिया था। निलंबन के बाद भाजपा के वार्ड 12 के पार्षद जितेंद्र अहारी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।

यह है निर्वाचन कार्यक्रम

निर्वाचन व उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने बताया कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा बुधवार को होगी और नामांकन वापसी गुरुवार तक की जा सकती है। 20 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :1 अप्रेल से राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में होगा ये जरूरी काम, शिक्षा सचिव का निर्देश

पार्टी ने अभी घोषित नहीं किया अधिकृत प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए अभी तक पार्टी ने कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है। प्रदेश स्तर से पदाधिकारियों की टीम पार्षदों से चर्चा के बाद अधिकृत नाम की घोषणा करेगी।
जिनेन्द्र सेठिया, अध्यक्ष, नगर भाजपा मंडल

संगठन तय करेगा, आज होगा नामांकन

पार्टी ने प्रमिला को सिम्बल नहीं दिया है। संगठन तय करेगा, फिर मंगलवार को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेगा।
लाभचंद पटेल, जिलाध्यक्ष, भाजपा

यह भी पढ़ें :Holidays : राजस्थान के इस जिले के कलक्टर ने घोषित किए 2 स्थानीय अवकाश

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पशुपालकों को बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Story Loader