बाद में नवनिर्वाचित पार्षद को जुलूस के रूप में वार्ड तक ले जाकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान प्रधान कानहिंग रावत, नगर मण्डल अध्यक्ष जिनेन्द्र सेठिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा, रोनक टेलर, कमलेश टेलर, पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, रमेश तलेसरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।