Sachin Pilot Big Statement : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार भर्ती परीक्षा पर अपना मत साफ करे। सरकार ने जिन नए जिलों को रद्द किया है उसे लेकर भी जनता में काफी आक्रोश है। 1 साल के कार्यकाल में इस सरकार ने केवल वादे किए हैं। सदन में भजनलाल सरकार का जो एक साल का कार्यकाल रहा है, उस पर कांग्रेस हर तरफ से घेरने का काम करेगी।