2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में धक्का-मुक्की मामले पर भड़के सचिन पायलट, भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहीं बड़ी बात

Sachin Pilot Angry : देश में राजनीति गरमा गई है। संसद में गुरुवार को धक्का-मुक्की के आरोपों के बीच भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस मामले में अपनी नाराजगी जताई। सचिन पायलट ने कहा, यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Dec 2024, 6:10 PM IST

Sachin Pilot got Angry on Parliament Scuffle BJP Government Targeted Said Something Big

Sachin Pilot Angry : सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भाजपा सांसदों द्वारा राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व I.N.D.I.A के सांसदों के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष के अधिकारों पर प्रहार है।

… किस हद तक बढ़ गई है भाजपा की नफरत

सचिन पायलट ने आगे कहा कि पहले बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अब विपक्षी सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव बता रहा है कि भाजपा की नफरत किस हद तक बढ़ गई है। केंद्र सरकार इस पावन स्थल पर ही लोकतंत्र की मूल भावना का दमन कर रही है।

यह भी पढ़ें -सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के इस गांव के पहल की तारीफ की, दिया बड़ा आदेश

मजबूती से उठाते रहेंगे आवाज

सचिन पायलट ने कहा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। जय संविधान
जय हिंद।

यह भी पढ़ें -राजस्थान में केंद्र सरकार के दूरसंचार नियम लागू, निजी भवनों पर मोबाइल टावर लगाने की फीस खत्म

मामला कुछ यह है….

बताया जा रहा है कि संसद भवन परिसर में गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ विपक्षी सदस्य शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक भाजपा और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ही धक्का-मुक्की शुरू हुई।

यह भी पढ़ें -राजस्थान में मंगला पशु बीमा योजना की विस्तृत गाइडलाइन जारी, 12 जनवरी लॉस्ट डेट