5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार ने देश के जवान और किसान को आमने-सामने खड़ा कर दिया : सचिन पायलट

Sachin Pilot Attack BJP : किसानों के 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां चलाई। इससे नाराज होकर कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। जानें क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Dec 2024, 7:07 PM IST

Sachin Pilot Attack BJP Modi Government has Pitted Country Soldiers and Farmers Against Each Other

Sachin Pilot Attack BJP : किसानों के 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठियां चलाई। इससे नाराज होकर कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। सचिन पायलट ने कहा कि किसान अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन उनकी बात सुनना तो दूर, केंद्र सरकार उनके साथ शत्रुओं जैसा व्यवहार कर रही है। खुले मन से किसानों से वार्ता होनी चाहिए, उनकी मांगों को सुना जाना चाहिए लेकिन सरकार उन पर लाठी-डंडों से प्रहार करवा रही है, आंसू गैस के गोले चलवा रही है और उनका रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड व कीलें लगाई जा रही हैं।

भाजपा क्या सिद्ध करना चाहती है?

मोदी सरकार से सवाल करते हुए सचिन पायलट ने आगे कहा कि यह कैसा तानाशाही शासन है जहां केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के जवान और किसान को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया है। अन्नदाता का लहू बहा कर, उन्हें प्रताड़ित करके भाजपा क्या सिद्ध करना चाहती है?

यह भी पढ़ें :प्रियंका गांधी ने रणथंभौर में ‘रिद्धि’ का चुपचाप पीछा किया, माही की देखी अठखेलियां

किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन आज रुका

उधर किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन आज से शुरू हुआ था। जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इसमें करीब चार किसान घायल हो गए हैं। इसके बाद किसानों ने आज का अपना प्रदर्शन स्‍थगित कर दिया है। कल मीटिंग के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा विरोध की रणनीति को लेकर फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें :मोदी सरकार पर बरसे गोविन्द सिंह डोटासरा, बोले- देश के सामने है भाजपा का किसान विरोधी चेहरा