वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट व गाइड विजय सिंह मीणा ने बताया, प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार रात्रि विश्राम होटल में करने के बाद शनिवार शाम की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रणथम्भौर के जोन 3 में करीब तीन घंटे तक बाघिन रिद्धि व उसकी बेटी माही को निहारा। आज प्रियंका गांधी को रिद्धि व उसकी बेटी माही की आपस में मस्ती देखने को मिली। दोनों एक दूसरे से कभी गुर्राते तो कभी आगे-पीछे नजर आई। जंगल में बाघिन रिद्धि ने एक सांभर का भी शिकार करने के लिए पीछा किया, लेकिन वह शिकार करने में नाकाम रही।