
CBSE Update News : सीबीएसई ने अनाधिकृत संस्था के खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर 34 स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें राजस्थान की तीन स्कूल शामिल हैं। स्कूल से एक माह में जवाब मांगा गया है।
सीबीएसई के संयुक्त सचिव (सम्बद्दता) जयप्रकाश चतुर्वेदी ने 34 स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें बताया कि उन्होंने आगरा के सेंट्रल बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसायटी के खेलकूद में हिस्सा लिया है। इस सोसायटी ने खेलकूद के लिए सीबीएसई के नाम का उपयोग किया है। इस सोसायटी का सीबीएसई से कोई संबंध नहीं है।
जयप्रकाश चतुर्वेदी ने पत्र में बताया कि सीबीएसई की सम्बद्धता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से है। 2024-25 के विजेता फेडरेशन के खेलकूद में शामिल होंगे। बोर्ड से जुड़े सभी स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए ही अधिकृत हैं।
1- विजयलक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अलवर
2- ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी जयपुर
3- सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल उदयपुर।
Updated on:
8 Dec 2024, 12:00 PM IST
Published on:
8 Dec 2024, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.