Govind Singh Dotasara Attack BJP : किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन आज से शुरू हुआ। किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार कब तक किसानों पर जुल्म एवं जख्म देने का काम करेगी? 700 किसानों की शहादत पर प्रधानमंत्री मोदी की माफी और MSP के वादे को 3 साल बीत चुके हैं। लेकिन किसानों को अब तक अपना हक़ नहीं मिला।