टीकाराम जूली ने कहा कि बजट सत्र में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए पूरी तैयारी की गई है और विपक्ष मजबूती से लड़ रहा है। विधानसभा में सरकार को एकजुट होकर घेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में मंत्री विपक्ष के विधायकों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और वे सदन में जवाब नहीं देते तथा शोर मचाने का काम कर रहे हैं।