Pensioners New Update : खुशखबर। अब पेंशनर्स को भी तीन माह की एडवांस पेंशन मिल सकेगी। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को यह सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा 1 अगस्त मिलनी शुरू हो जाएगी। भजनलाल सरकार ने गत दिनों यह फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले के बाद वित्त विभाग ने 8 जुलाई को यह सर्कुलर जारी किया है। राजस्थान में मौजूदा वक्त में 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। जिनमें कुल 4.75 लाख पेंशनर्स हैं। इनमें 3.22 लाख रिटायर्ड कर्मचारी खुद पेंशनर हैं, जबकि 1.53 लाख फैमिली पेंशनर्स हैं। तीन महीने की एडवांस सैलेरी की सुविधा अभी तक सिर्फ सरकारी कर्मचारी को ही मिलती थी। पर 1 अगस्त ये सुविधा अब पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी मिलेगी।